CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jabalpur Accident : कार चालक ने अचानक खोल दिया दरवाजा, टकराकर गिरे पुलिस हवलदार को लोडिंग वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Jabalpur Accident : कार चालक ने अचानक खोल दिया दरवाजा, टकराकर गिरे पुलिस हवलदार को लोडिंग वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग (Jabalpur Accident) के हवलदार की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ड्यूटी पर जा रहे हवलदार की बाइक एक खड़ी कार के अचानक खुले दरवाजे से टकरा गई। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे हवलदार को पीछे से आ रहे एक मालवाहक वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हवलदार रमेश जाटव (61 वर्ष) निवासी गोराबाजार के रूप में हुई है। वे वर्तमान में गोहलपुर सीएसपी कार्यालय में पदस्थ थे। शनिवार रात वे नाइट ड्यूटी के बाद घर लौटे थे और रविवार दोपहर फिर से ड्यूटी के लिए निकले थे। जब वे डिलाइट टाकीज रोड पर पहुंचे, तभी आगे चल रही एक कार (UK 07 BT 5761) ने अचानक सड़क किनारे रुककर दरवाजा खोल दिया।

हवलदार की मोटरसाइकिल सीधे जाकर कार के दरवाजे से टकराई और वे बाइक समेत सड़क पर गिर गए। उसी समय पीछे से आ रहा एक लोडिंग ऑटो तेज रफ्तार में आया और उन्हें कुचल (Jabalpur Accident) दिया। हादसे के बाद लोडिंग वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल हवलदार को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों सहित मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हवलदार रमेश जाटव अगले साल फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन इस हादसे ने उनके परिवार को गहरा सदमा दिया। उनकी पत्नी ज्योतिबाला जाटव, पुत्री शिवानी और पुत्र अखिल का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मालवाहक वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी (Jabalpur Accident) है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि दुर्घटना का मुख्य कारण कार चालक की लापरवाहीपूर्वक दरवाजा खोलना था। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत का अपराध दर्ज कर लिया है।

यह हादसा एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि सड़क पर मामूली सी असावधानी भी किसी की जान ले सकती है। कार चालकों को दरवाजा खोलने से पहले पीछे से आ रहे वाहनों की स्थिति अवश्य देखनी चाहिए।

CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी शुरुआत
CSK Playoff : हार के बाद चेन्नई की बढ़ी टेंशन, अब जीत के बाद भी अटक सकता है रास्ता
एअर इंडिया की फ्लाइट हुई लेट तो भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- ‘प्रीमियम किराया देते हैं, फिर भी…’ 
कुख्यात गैंगस्टर के भांजे दीपक को गोलियों से भून डाला, मॉर्निंग वॉक पर निकला था परिवार… विदेश में बैठे नंदू गैंग पर शक
सोते वक्त सिर पर मारी कुल्हाड़ी, देवरिया में स्कूल प्रबंधक की हत्या, दहशत में लोग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

High Court Divorce Cruelty Case
High Court Divorce Cruelty Case : नशे और मारपीट से परेशान पत्नी का अलग रहना क्रूरता नहीं, हाईकोर्ट ने निरस्त किया तलाक का आदेश

High Court Divorce Cruelty Case : अगर किसी…

Kondagaon Patwari Strike
Kondagaon Patwari Strike : तबादले और निलंबन के बाद भी पटवारियों का आंदोलन जारी, 62 का ट्रांसफर

Kondagaon Patwari Strike :अब प्रशासन के सामने हड़ताल…

Bemetara House Attack Case
Bemetara House Attack Case : घर पर हमला करने वाले 13 आरोपी गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल

Bemetara House Attack Case : गिरफ्तार सभी 13…

Raipur MDMA Drug Case
Raipur MDMA Drug Case : सिगरेट के पैकेट में छिपाकर MDMA बेचने का आरोप, एक युवक गिरफ्तार

Raipur MDMA Drug Case : पूछताछ में आरोपी…

Elderly Men Assault Case
Elderly Men Assault Case : धमतरी में बुजुर्ग और युवक पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

Elderly Men Assault Case : दूसरा मामला भखारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?