CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कुख्यात गैंगस्टर के भांजे दीपक को गोलियों से भून डाला, मॉर्निंग वॉक पर निकला था परिवार… विदेश में बैठे नंदू गैंग पर शक

कुख्यात गैंगस्टर के भांजे दीपक को गोलियों से भून डाला, मॉर्निंग वॉक पर निकला था परिवार… विदेश में बैठे नंदू गैंग पर शक

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। दिल्ली का बवाना इलाके में शुक्रवार की सुबह गोलियों की गूंज सुनाई दी। मॉर्निंग वॉक पर निकले दीपक नाम के युवक को बदमाशों ने गोलियों से भून डाला।

Contents
  • कब हुआ हमला?
  • हमले के दौरान कौन था साथ?
  • दीपक का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं

दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ चल रही उसकी बेटी घायल हो गई। बेटी के हाथ में गोली लगी है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पुलिस को इस पूरे मामले में नंदू गैंग पर शक है।

मृतक की पहचान कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल के सगे भांजे दीपक के रूप में हुई है। यही कारण है कि हत्या के तार गैंगस्टर मंजीत महाल के दुश्मन और विदेश में बैठे नंदू गैंग से जोड़े जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि गैंग के इशारे पर ही दीपक पर हमला हुआ और उसकी हत्या कर दी गई।

कब हुआ हमला?

उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके में मौजूद बवाना में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दीपक नाम का शख्स अपने परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक करने निकला था। बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की और उसकी हत्या कर दी।

इस हमले में मृतक दीपक के साथ वॉक पर आई उसकी बेटी के हाथ में भी गोली लगी है, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि दीपक पेशे से ट्रेडिंग का काम करता है। बीटेक की पढ़ाई करने के बाद वो ट्रेडिंग के काम मे लग गया था। वो बवाना के नांगल ठाकरान गांव में अपने माता पिता, पत्नी और बच्चों के साथ रहता था।

दीपक रोज सुबह बवाना रोड पर पूरे परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए जाया करता था। यानि हमलावरों को पता था कि वो रोज वहां जाता है। उसकी रेकी की गई थी।

हमले के दौरान कौन था साथ?

शुक्रवार की सुबह भी हमले के समय दीपक के माता-पिता पीछे चल रहे थे. कुछ दूरी पर आगे दीपक अपनी बेटी के साथ वॉक कर रहा था, तभी बाइक पर आए दो हमलवारों ने दीपक पर कई राउंड फायरिंग की।

इससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक की बेटी के हाथ में एक गोली आर पार हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दीपक का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं

पुलिस के मुताबिक दीपक का किसी तरह का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं है। पुलिस को आशंका है कि इस हत्या के पीछे विदेश में बैठे नंदू गैंग का हाथ हो सकता है, क्योंकि नंदू और मंजीत गैंग की दुश्मनी पिछले काफी सालों से चल रही है।

अप्रैल में नंदू गैंग ने मंजीत महाल के करीबी प्रोपर्टी डीलर राजकुमार दराल की पश्चिम विहार में हत्या करवाई थी।

Defamation Allegation BJP Dantewada: चरित्र हनन के आरोप पर उबाल, सर्व गुप्ता समाज ने हाईवे जाम कर मांगी सार्वजनिक माफी
‘ना दूसरों की फिक्र, ना अपनी…’ चलती बाइक पर कपल का रोमांस, वीडियो देखकर भड़के लोग!
US Diplomat का बड़ा बयान: “ये मोदी का युद्ध है…” – भारत-रूस तेल सौदे पर उठाए सवाल, टैरिफ राहत को रखी शर्त
Durg Illegal Liquor Crackdown : दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, शराब जब्त, तीन जगह दबिश देकर 4 तस्कर गिरफ्तार
राहगीरों को लिफ्ट दे शारीरिक संबंध बना 11 मर्डर करने वाला सीरियल किलर अरेस्ट, डेढ़ साल में एक के बाद एक 11 लोगों को शिकार बनाने वाले समलैंगिक आरोपी ने पूछताछ में किया यह खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert)  का दौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?