सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के एक मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सकरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। (Suspended Constable Theft Case)
यह भी पढ़ें : Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार
तीज मनाने गांव गई थी घर की मालकिन : Suspended Constable Theft Case
पुलिस के मुताबिक, सागरदीप कॉलोनी में रहने वाली वृंदावती मिश्रा तीज मनाने अपने पैतृक गांव रीवा गई थीं। वापस लौटने पर घर की अलमारी और लॉकर का ताला टूटा मिला और सोने-चांदी के जेवर और नगदी गायब थी।
जांच के दौरान पुलिस को घर के सदस्य आशीष मिश्रा पर शक हुआ। पूछताछ में आशीष ने अपने दो दोस्तों सूरज सिंह ठाकुर और अनुराग चौधरी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाने की बात कबूल की।
यह भी पढ़ें : Sheetla Mai Temple : शीतला माई मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

चोरी के जेवर और बुलेट बाइक बरामद
पुलिस के अनुसार, आशीष को घर में रखे जेवर और नगदी की जानकारी थी। शुरुआती जांच में चोरी (Suspended Constable Theft Case) की वजह नशे के लिए पैसे जुटाना बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से चोरी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की है।
यह भी पढ़ें : Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल
तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार : Suspended Constable Theft Case
पुलिस के मुताबिक, आशीष को उसके पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह वर्तमान में निलंबित है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके पुराने रिकॉर्ड और किसी अन्य वारदात में संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए


