सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर । रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इनमें दो सगे भाई और उनका चचेरा भाई शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है। (Two Wheeler Theft Case)
यह भी पढ़ें : जगारी में मैकेनिकल इंजीनियर बन गया चोर… अब तक कर चुका 35 चोरी, ₹26 लाख कीमत के 53 दोपहिया वाहन जब्त
CCTV फुटेज से मिली आरोपियों की जानकारी : Two Wheeler Theft Case
मामला तब सामने आया जब घरघोड़ा निवासी सुनील शर्मा की TVS जुपिटर स्कूटी 18 सितंबर को उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू की।
इसी दौरान वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की उसी स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मिलन दास महंत, उसके छोटे भाई हरिशंकर महंत और उनके चचेरे भाई कन्हैया दास महंत के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें : दिन में नौकरी व रात में वाहन चोरी, फिर नंबर प्लेट बदल लगवाता कंपनी में

पूछताछ में पहले भी कई वाहन चोरी की बात कबूली
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में पहले भी कई दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की स्कूटी से दोबारा वाहन चोरी करने के लिए रेकी कर रहे थे।
जांच (Two Wheeler Theft Case) में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चोरी की गई बुलेट, हीरो स्प्लेंडर प्लस और अन्य दोपहिया वाहनों की जानकारी जुटाई। बरामद बुलेट को जांचने पर उसके संबंध में दुर्ग के सुपेला थाने में चोरी का मामला दर्ज मिला।
तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया : Two Wheeler Theft Case
पुलिस के अनुसार, गिरोह में शामिल एक आरोपी मोटरसाइकिल मैकेनिक है, जबकि दूसरा ड्राइवरी का काम करता है। पुलिस ने चोरी के कुल 4 दोपहिया वाहन बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें : Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Korba Vehicle Theft : घरों में खड़े वाहनों से पार्ट्स चोरी, कोरबा में चोरों का आतंक; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात


