CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जगारी में मैकेनिकल इंजीनियर बन गया चोर… अब तक कर चुका 35 चोरी, ₹26 लाख कीमत के 53 दोपहिया वाहन जब्त

जगारी में मैकेनिकल इंजीनियर बन गया चोर… अब तक कर चुका 35 चोरी, ₹26 लाख कीमत के 53 दोपहिया वाहन जब्त

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share

सीजी भास्कर 13 मार्च। पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गैंग में शामिल एक मैकेनिकल इंजीनियर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 26 लाख रुपए कीमत के 53 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए 35 चोरी के मामलों का खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतोष मारुति शिंदे, धीरज प्रदीप सावंत और बालाजी उर्फ तात्यासाहेब दादा भोसले के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपियों में से एक धीरज प्रदीप सावंत मैकेनिकल इंजीनियर है.

उसने पूछताछ में खुलासा किया कि बेरोजगारी और नौकरी न मिलने की वजह से उसने चोरी का रास्ता अपनाया. यह गिरोह खास तौर पर स्पलेंडर बाइक को निशाना बनाता था और चुराए गए वाहनों को पुणे जिले के बाहर ग्रामीण इलाकों में 10 से 15 हजार रुपए में बेच देता था. दरअसल, पिंपरी पुलिस स्टेशन की सीमा में लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी. पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 100 से 150 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को सुराग मिला.सूचना मिली कि मोरवाड़ी मेट्रो स्टेशन के पास एक संदिग्ध बाइक चोरी के इरादे से घूम रहा है. पिंपरी पुलिस ने जाल बिछाकर संतोष मारुति शिंदे को धर दबोचा.

उसकी पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके साथी धीरज और बालाजी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.53 वाहन बरामद, 35 मामले सुलझेपुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद अब तक 53 चुराए गए दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 26 लाख रुपए आंकी गई है. इस कार्रवाई से 35 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है.पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था और शहरी इलाकों से चुराए गए वाहनों को ग्रामीण क्षेत्रों में कम कीमत पर बेच देता था. मैकेनिकल इंजीनियर सहित तीन गिरफ्तारयह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त स्वप्ना गोरे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कडलग के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक दिगंबर अतीग्रे के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दी. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं.

भिलाई में अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं…❗😳 पुलिस वाले की कार पर बदमाशों ने पटक दिया बोल्डर 🛑 घटना सीसीटीवी में कैद‌ 🟢 पड़ोसियों ने फोन कर दी जानकारी
बेटे को मारने की वजह सोनम के मुंह से सुनूंगी, तभी मुझे चैन मिलेगा’, राजा को याद करते हुए रो पड़ी मां
A young man died after falling from a moving train : हादसे की जांच जारी
नीरज चोपड़ा ने दोहा में 90.23 मीटर भाला फेंककर रचा नया इतिहास..
8- 10 साल की दो बच्चियों के साथ एक महीने तक किया रेप, रसीद रुस्तम और नसीर वजीर शेख अरेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chital Hunting
Chital Hunting : नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार की वन्यजीव…

Suposhit Bachpan Abhiyan
Suposhit Bachpan Abhiyan : आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को खिलाए सुपोषण लड्डू

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  बलौदाबाजार जिले में…

Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश का कहर, तीन दिनों में छह लोगों की मौत 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश…

DD Hospital Negligence 
DD Hospital Negligence  :  गंभीर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन थिएटर और ICU सील 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में डीडी…

Climate Change
Climate Change : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :   जलवायु परिवर्तन (…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?