CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP iron theft case : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

BSP iron theft case : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
BSP iron theft case
BSP iron theft case

सीजी भास्कर, 07 जून। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने आरोपी संजय सिंह और अभय सिंह की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को नियमानुसार पुरस्कार देने की घोषणा की है। (BSP iron theft case)

Contents
  • बीएसपी से चोरी लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री हो रही थी लोड
  • 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त : BSP iron theft case

बीएसपी से चोरी लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री हो रही थी लोड

पुलिस के अनुसार 26 मई को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स में छापेमारी की थी। जांच के दौरान हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री लोड होती मिली। मौके पर भारी मात्रा में स्क्रैप का भंडारण भी पाया गया।

3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त : BSP iron theft case

जांच में खुलासा हुआ कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन लोहे की प्लेट और बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जब्त की। वहीं परिवहन और लोडिंग में इस्तेमाल किए गए वाहन एवं मशीनरी सहित कुल 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।

इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी संजय सिंह और अभय सिंह अभी भी फरार हैं। विवेचना के दौरान दोनों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। (BSP iron theft case)

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

BSP iron theft case
BSP iron theft case

पुलिस का कहना है कि अवैध आर्थिक लाभ के लिए बीएसपी स्क्रैप की चोरी करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

CG News : स्कूल के हेड एकाउंटेंट ने किया 40 लाख का गबन
मण्डीप खोल में महाकुंभ जैसा नजारा, एक दिन के लिए खुलती है गुफा
Drunk Groom Wedding Cancelled in Bilaspur : शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने तोड़ी शादी
CRPF Seized Explosives : नक्सलियों का मंसूबा नाकाम…! हथियार और विस्फोटक सामग्री की बड़ी खेप जब्त
रायपुर में नशीली टेबलेट बेचते ओडिशा के युवक गिरफ्तार:आरोपी चलाता है मेडिकल दुकान, नारकोटिक्स एक्ट में एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP iron theft case
BSP iron theft case : बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में दो फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक…

Durg youth suicide case : घर में फंदे से लटका मिला शव, आर्थिक तंगी की आशंका

सीजी भास्कर, 06 जून। दुर्ग के वैशाली नगर…

Jagdalpur road accident : ट्रैक्टर-बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौत

सीजी भास्कर, 06 जून। जगदलपुर में तोकापाल पेट्रोल…

Jagdalpur Municipal Corporation action : बकायेदारों पर कार्रवाई, किराया नहीं चुकाने वाली 15 दुकानें सील

सीजी भास्कर, 06 जून। जगदलपुर नगर निगम ने…

Surguja rape case : ब्लैकमेल कर वर्षों तक संबंध बनाने का दावा, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 06 जून । छत्तीसगढ़ के सरगुजा…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीतिराज्य

CM Vishnudev Sai strict on Kawardha and Sukma incident : कहा- “नहीं बख्शे जाएंगे एक भी दोषी, कांग्रेस के पास अब सिर्फ जांच समिति बनाने का ही काम रह गया है”

17/09/2024
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

पॉश सोसाइटी में बवाल… बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर दबंगों का हमला, महिलाओं-बुजुर्गों से की अभद्रता

26/04/2025
अन्यछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराज्य

Plastic bottle policy stalls liquor supply : 500 करोड़ का नुकसान

06/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: 47 नए पदाधिकारियों की टीम तैयार, चुनावी रणनीति को मिलेगा नया तेवर

13/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?