CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » असम के धुबरी जिले में तनाव, CM ने दिया उपद्रवियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर

असम के धुबरी जिले में तनाव, CM ने दिया उपद्रवियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर

By Newsdesk Admin
14/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। असम के धुबरी में तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उपद्रवियों के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा से लगे धुबरी जिले में रात में देखते ही गोली मारने का आदेश लागू रहेगा। क्योंकि एक “सांप्रदायिक समूह” अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है, जिसे सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

आपको बता दें कि रविवार को धुबरी शहर में एक मंदिर के पास मांस के टुकड़े पाए जाने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को स्थिति की समीक्षा करने के लिए धुबरी का दौरा किया। साथ ही सीएम ने कहा कि जिले में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को तैनात किया जाएगा। धुबरी में सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बकरीद के अगले दिन यानि कि 7 जून को जिला मुख्यालय में हनुमान मंदिर के सामने एक गाय का सिर मिला था। इसके बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों समूहों ने शांति और सद्भाव की अपील की थी।

सरमा ने कहा कि अगले दिन मंदिर के सामने फिर से गाय का सिर रखा गया और रात में पत्थर फेंके गए। बकरीद से एक दिन पहले ‘नबीन बांग्ला’ नामक संगठन ने धुबरी को बांग्लादेश में शामिल करने के अपने उद्देश्य को उजागर करते हुए “भड़काऊ पोस्टर” लगाए थे।

CM ने आरोप लगाया कि बकरीद के दौरान पहले भी कुछ लोग गोमांस खाते थे, लेकिन इस बार पश्चिम बंगाल से हजारों मवेशी लाए गए हैं और धुबरी में एक ‘नया गोमांस माफिया’ उभरा है। जिसने त्योहार से ठीक पहले हजारों जानवरों की खरीद की है।

उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में आया है और मैंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस मवेशी व्यापार को शुरू करने वाले को गिरफ्तार करें।

CG News : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, 4 गंभीर
Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुप्रीम अदालत का बड़ा फैसला, अब आगे क्या होगा
Operation Sindoor: पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस निकालेगी ‘जय हिंद यात्रा’, दिल्ली के जंतर-मंतर से होगी शुरुआत
मुहर्रम की छुट्टी पर है कंफ्यूजन..? 7 को खुले या बंद रहेंगे शेयर बाजार और बैंक…?
Bihar Assembly Election 2025 : दो चरणों में होगी वोटिंग, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 को आएगा नतीजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?