CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बीएसपी टाउनशिप के समर्थन में घर-घर पहुंचेंगे विधायक, नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे संवाद

बीएसपी टाउनशिप के समर्थन में घर-घर पहुंचेंगे विधायक, नोटिस पाने वाले परिवारों से करेंगे संवाद

By Newsdesk Admin
30/06/2026
Share

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग से जुड़े मुद्दों को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बुधवार से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से होगी, जहां वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और टाउनशिप से जुड़े परिवारों का समर्थन जुटाएंगे।

अभियान के दौरान विधायक उन परिवारों से भी सीधे संवाद करेंगे, जिन्हें मकान खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं। उनका कहना है कि लोगों की समस्याओं और सुझावों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।

देवेंद्र यादव ने कहा कि छह महीने पहले हुए भिलाई सत्याग्रह आंदोलन के दौरान बीएसपी प्रबंधन ने सेक्टर-9 अस्पताल को न बेचने और न ही निजी संस्था को लीज पर देने का आश्वासन दिया था। साथ ही टाउनशिप और मैत्री बाग की मौजूदा व्यवस्था बनाए रखने की बात भी कही गई थी, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार मकान खाली करने के नोटिस मिलने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उनका कहना है कि भिलाई केवल एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों परिवारों की वर्षों पुरानी बसाहट और साझा संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए किसी भी परिवार को जबरन मकान खाली करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

विधायक ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने टाउनशिप के लाइसेंस आवास, लीज रजिस्ट्रेशन और रेंट रिटेंशन स्कीम से जुड़े मुद्दों को उठाया था। उनके अनुसार लाइसेंस वाले मकानों के नवीनीकरण पर रोक, लीज प्रक्रिया में देरी और लगातार जारी नोटिसों के कारण हजारों परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

देवेंद्र यादव का दावा है कि इस पूरे मामले से 10 हजार से अधिक परिवार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम हर उस घर तक पहुंचेगी, जहां नोटिस भेजा गया है। लोगों से चर्चा के बाद उनके समर्थन के आधार पर आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

RMC Administrative Changes 2026 : रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जोन आयुक्तों की नई तैनाती का आदेश जारी
Annapurna Devi Chhattisgarh : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया जगन्नाथ मंदिर का दर्शन, प्रदेश की समृद्धि के लिए मांगी आशीष
Bilaspur Woman Suicide : 45 वर्षीय महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, जांच जारी
पत्नी ने नहीं बनाया खाना, पति ने पीट-पीटकर की हत्या; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
NEET PG Rule Change: ₹25 लाख की NOC शर्त पर बढ़ा विवाद, छात्रों की आवाज़ के बाद सरकार झुकी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह
Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह

रेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयल पाम खेती (Oil Palm…

Pension Case
Pension Case : 15 साल तक पेंशन के लिए भटकती रही विधवा, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

बिलासपुर में एक अनपढ़ विधवा को अपने पति…

Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ
Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रदेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?