सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने (Korba Land Fraud) आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर मकान, जमीन और मलबा बेचने के नाम पर 7 लाख रुपए लेने और बाद में उसी जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक शिकायत रजगामार निवासी सिकंदर ने दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी हनुमान प्रसाद यादव को रतनपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें…Indian Air Force AI : बदलते युद्ध के बीच वायुसेना में बढ़ेगा एआई का इस्तेमाल, एयर चीफ ने बताया क्यों जरूरी
इकरारनामा कर लिए 7 लाख रुपए Korba Land Fraud
शिकायत के मुताबिक 22 नवंबर 2023 को हनुमान प्रसाद यादव और उसकी पत्नी अनीता यादव ने सिकंदर के साथ मकान, जमीन और मलबा बेचने का इकरारनामा किया था। इसके बदले सिकंदर से 7 लाख रुपए लिए गए।
आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही मलबा दिया गया। इसके बाद इकरारनामा होने के बावजूद जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी गई।
यह भी पढ़ें…Ajay Chandrakar : अफसर से फोन पर बात का वीडियो वायरल, अजय चंद्राकर के बयान पर मचा बवाल
उत्तर प्रदेश से लौटते समय पकड़ा
शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी फरार था।
इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी उत्तर प्रदेश से वापस लौट रहा है। पुलिस टीम ने रतनपुर बस स्टैंड पर घेराबंदी की और बस से उतरते ही हनुमान प्रसाद यादव को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें…RPF Band Raipur : रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में गूंजा देशभक्ति संगीत, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां
चेक बाउंस के मामले भी लंबित
पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ चेक बाउंस के तीन मामले लंबित होने की जानकारी भी सामने आई। इन मामलों में कोर्ट से स्थायी वारंट जारी किए गए थे।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं…Atmanand School Recruitment : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती, शिक्षक बनने का मौका; डीपीआई ने जारी किया विज्ञापन


