CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उद्यानिकी यूनिवर्सिटी की VC नियुक्ति पर विवाद: योग्यता को नजरअंदाज करने का आरोप, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

उद्यानिकी यूनिवर्सिटी की VC नियुक्ति पर विवाद: योग्यता को नजरअंदाज करने का आरोप, मामला हाईकोर्ट पहुंचा

By Newsdesk Admin
05/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के उद्यानिकी एवं वानिकी यूनिवर्सिटी में कुलपति के पद पर डॉ. आरआर सक्सेना की नियुक्ति का विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में दायर याचिका की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने राज्य शासन और यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आरोप है कि, कुलपति की नियुक्ति में योग्यता और अनुभव को दरकिनार किया गया है।

राज्य शासन ने अधिनियम के तहत उद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की है। दुर्ग जिले के पाटन में संचालित इस यूनिवर्सिटी के पहले कार्यकारी कुलपति IAS महादेव कावरे को बनाया गया था। विश्वविद्यालय का उद्देश्य उद्यानिकी के क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रदान करना है।

जिसके बाद विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके तहत योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए। नियुक्ति के लिए 3 सदस्यीय चयन समिति का गठन भी किया गया।

कुलपति की नियुक्ति को हाईकोर्ट में दी चुनौती

याचिकाकर्ता डॉ अवनिन्द्र कुमार सिंह ने यूनिवर्सिटी में डॉ. आरआर सक्सेना को कुलपति बनाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें बताया गया है कि तीन सदस्यीय चयन समिति ने जारी विज्ञापन के आधार स्कूटनी की। जिसमें 38 आवेदकों में से 8 नाम का पैनल तैयार किया गया। जिसे राज्यपाल के सचिवालय को भेजा गया था। परीक्षण और प्रक्रिया के बाद डॉ. आरआर सक्सेना को कुलपति नियुक्त किया गया।

योग्यता और अनुभव को दरकिनार करने का आरोप

याचिका में बताया गया कि, कुलपति की नियुक्ति में निर्धारित प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है। आवेदनकर्ताओं के आवेदन, उनके निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का तुलनात्मक परीक्षण ही नहीं किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान सभी उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आवेदन के आधार पर चयन सूची जारी नहीं की गई और न ही आवेदकों को मेरिट के आधार पर अंक प्रदान किए गए।

याचिकाकर्ता का दावा है कि, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का तुलनात्मक विश्लेषण किया जाए तो याचिकाकर्ता सभी मापदंडों में अधिक योग्य है। इस मामले की प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य शासन, महात्मा गांधी उद्यानिकी और विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

‘बंद करो ये कत्‍लेआम’ पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत के मुसलमानों का जामा मस्जिद से पाकिस्‍तान को पैगाम
The director backtracked after taking the advance : विवादित जमीन पर करोड़ों का लोन लेने का आरोप
Shop Sealing : दुकानों पर सील कार्रवाई से बढ़ा विवाद, बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध
CG Breaking : सीनियर ASP और बटालियन उप सेनानियों का नई पदस्थापना आदेश जारी
बचपन का प्यार, गर्लफ्रेंड की निजी वीडियो बना 2.5 करोड़ रुपये और लग्जरी कार झटकने के बाद भी प्रेमी करता रहा ब्लैकमेल, चढ़ा पुलिस के हत्थे, 80 लाख जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

Korba Road Accident 
Korba Road Accident : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

Korba Road Accident :चालक के खिलाफ लापरवाही से…

Mungeli Murder Case
Mungeli Murder Case : दोस्त की पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाद के बाद युवक की हत्या

Mungeli Murder Case :पूछताछ में दोनों ने हत्या…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?