CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The director backtracked after taking the advance : विवादित जमीन पर करोड़ों का लोन लेने का आरोप

The director backtracked after taking the advance : विवादित जमीन पर करोड़ों का लोन लेने का आरोप

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

सीजी भास्कर 9 मई I भिलाई में सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड की डायरेक्टर संगीता केतन शाह और उनके पति केतन शाह के खिलाफ जमीन बिक्री के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। (The director backtracked after taking the advance)

Contents
  • कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR : The director backtracked after taking the advance
  • 50 लाख में हुआ था जमीन का सौदा
  • उसी जमीन पर लिया गया करोड़ों का लोन
  • नेताओं के साथ फोटो वायरल
  • ‘राजनीतिक पहुंच की वजह से नहीं हुई कार्रवाई’

आरोप है कि उन्होंने ग्राम कोहका स्थित जमीन को विवादमुक्त बताकर उसका सौदा किया, एडवांस रकम ली और बाद में रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, खरीदार से रकम लेने के बाद उसी जमीन पर करोड़ों रुपए का लोन भी ले लिया गया।

कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई FIR : The director backtracked after taking the advance

प्रार्थी सुनील कुमार सोमन लंबे समय से मामले की शिकायत लेकर थाना और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के पास जा रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद मामले में अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद सुपेला थाना पुलिस ने धारा 406, 420, 468 और 471 समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

50 लाख में हुआ था जमीन का सौदा

प्रार्थी के अनुसार, आरोपी पक्ष ने ग्राम कोहका स्थित करीब 0.10 हेक्टेयर जमीन को पूरी तरह साफ और विवादमुक्त बताते हुए 50 लाख रुपए में बेचने का सौदा किया था। इस संबंध में 13 मार्च 2023 को इकरारनामा किया गया और 10 लाख रुपए एडवांस के रूप में लिए गए।

आरोप है कि रकम लेने के बाद भी संगीता केतन शाह और उनके पति ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में खरीदार को पता चला कि संबंधित जमीन पहले से किराये और लीज विवाद में फंसी हुई थी। यह जानकारी उनसे छिपाई गई थी।

उसी जमीन पर लिया गया करोड़ों का लोन

मामले में यह भी सामने आया कि संबंधित जमीन के दस्तावेजों को बंधक रखकर एक्सिस फाइनेंस लिमिटेड से करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपए का लोन लिया गया था।

प्रार्थी का कहना है कि यदि जमीन पहले से विवादित और बैंक में गिरवी थी, तो इसकी जानकारी सौदे से पहले दी जानी चाहिए थी। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले को धोखाधड़ी का माना और पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। (The director backtracked after taking the advance)

नेताओं के साथ फोटो वायरल

मामला दर्ज होने के बाद संगीता केतन शाह और उनके पति के कई नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि संगीता शाह पिछले विधानसभा चुनाव में वैशाली नगर सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

‘राजनीतिक पहुंच की वजह से नहीं हुई कार्रवाई’

प्रार्थी सुनील कुमार सोमन ने आरोप लगाया कि संगीता केतन शाह की राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर तक पहुंच होने के कारण उनकी शिकायत पर लंबे समय तक कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 4-5 महीनों से वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। यहां तक कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी शिकायत दी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी हुए।

सड़क हादसों से थर्राया कोरबा, 24 घंटे में 3 की मौत, 4 घायल
भिलाई ग्रीन वैली गार्ड के परिजनों को मानदेय से MLA रिकेश ने दी आर्थिक मदद, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पत्नी-बेटे की नौकरी में भी करेंगे पहल
Healthcare Leader Award 2026 : अतुल सिंघानिया को मिला AHPI Emerging Healthcare Leader Award
Bareilly Violence Congress Leader Statement: मौलानाओं और भाजपा की नजदीकी पर उदित राज का बड़ा दावा
नवरात्रि के बाद शराबियों की तैयारी, अवैध बिक्री के लिए शराब स्टोर कर रहे आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Flood
Mahasamund Flood : बाढ़ के पानी में घिरी शराब दुकान, अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी; रेस्क्यू कर बचाया

जलस्तर बढ़ (Mahasamund Flood) गया है। इसी बीच…

Human Trafficking
Human Trafficking : महासमुंद में मजदूरों की तस्करी का खुलासा, 10 ठिकानों पर छापा और डेढ़ करोड़ के करीब नकदी बरामद

महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और कथित…

Junk Food
Junk Food : स्कूलों के पास जंक फूड की बिक्री पर लग सकती है रोक, 50 मीटर तक होगा दायरा

बच्चों को ज्यादा नमक, चीनी और वसा वाले…

Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला
Chhattisgarh Job Fair 2026 : 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए 8,720 प्राइवेट नौकरियां, 7-8 अक्टूबर को मेला

राज्य में निजी क्षेत्र की 8,720 नौकरियों (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट
Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट

ट्रेन परिचालन प्रभावित (Chhattisgarh Train Cancelled) होने से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?