सीजी भास्कर, 12 नवंबर। त्योहार पर आतिशबाजी के लिए खरीदा गया पटाखा ही खतरे की वजह (Firecracker Safety) बन जाए, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। मुंगेली में भारत फटाका दुकान से खरीदे गए एक अनार के इस्तेमाल के दौरान ऐसी ही घटना सामने आई है। उपभोक्ता का दावा है कि पटाखे के 15 शॉट आसमान में जाने के बजाय नीचे जमीन की ओर चिंगारियां फेंकने लगे।
बताया गया कि कुछ देर तक ऊपर की ओर जलने के बाद अनार नीचे ही फटने लगा। इससे आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल बन गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या आग लगने की जानकारी सामने नहीं आई है।

SUN KOLOR SUPREME ब्रांड के अनार पर सवाल Firecracker Safety
उपभोक्ता के अनुसार, यह पटाखा SUN KOLOR SUPREME ब्रांड का है। पैकेट पर निर्माता कंपनी SREE RENGA FIREWORKS, SIVAKASI (तमिलनाडु) का नाम दर्ज है। पैकेट पर निर्माण तिथि जुलाई, समाप्ति तिथि दिसंबर 2028 और अधिकतम खुदरा मूल्य 1000 रुपये अंकित है।
पैकेट पर पटाखे को समतल और खुले स्थान पर रखकर जलाने, हाथ में नहीं पकड़ने और वयस्कों की निगरानी में इस्तेमाल करने की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में पटाखे के नीचे की ओर चिंगारियां फेंकने की घटना इसकी गुणवत्ता और तकनीकी सुरक्षा की जांच का विषय बन गई है।
दुकानदार और निर्माता की जवाबदेही तय करने की मांग
मामले में सवाल उठ रहे हैं कि क्या बिक्री से पहले पटाखे की गुणवत्ता की जांच (Firecracker Safety) की गई थी? क्या संबंधित बैच के अन्य पटाखों में भी ऐसी खराबी हो सकती है? उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और विस्फोटक सुरक्षा से जुड़े सक्षम अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है।
जांच में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि खराबी निर्माण संबंधी थी, रखरखाव में लापरवाही हुई या इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी कारण है। फिलहाल इस संबंध में दुकानदार या निर्माता कंपनी का पक्ष सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें…Paddy Procurement : 15 नवंबर से मुंगेली के 113 केंद्रों में शुरू होगी धान खरीदी, तैयारियां अंतिम चरण में
प्रशासन से उठे ये सवाल
- संबंधित अनार की तकनीकी जांच कब कराई जाएगी?
- निर्माता कंपनी और सप्लायर से जवाब मांगा जाएगा या नहीं?
- क्या इसी बैच के दूसरे पटाखों की बिक्री की जांच होगी?
- मुंगेली में पटाखों की गुणवत्ता और सुरक्षा की निगरानी कौन करता है?
त्योहार खुशियां मनाने के लिए होते हैं, किसी की जान जोखिम में डालने के लिए नहीं। बाजार में पटाखे खरीदने वाले आम लोगों के पास उनकी तकनीकी गुणवत्ता जांचने का कोई साधन (Firecracker Safety) नहीं होता। ऐसे में संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है कि सुरक्षा मानकों की निगरानी करें और शिकायत मिलने पर समय रहते जांच व कार्रवाई सुनिश्चित करें।
खबरें और भी हैं…यूपी चुनाव में तीसरे मोर्चे का ऐलान, चंद्रशेखर होंगे CM फेस; 403 सीटों पर उतरेगा गठबंधन
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



