CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस:साय ने कहा- आपातकाल के दौरान जो जेल में रहे उनके घरों में चूल्हा तक नहीं जलता था

भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस:साय ने कहा- आपातकाल के दौरान जो जेल में रहे उनके घरों में चूल्हा तक नहीं जलता था

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जून |

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को याद करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कालखंड उनके जीवन से गहराई से जुड़ा है। यह उनके लिए मात्र एक घटना नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत पीड़ा है। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में सीएम ने यह बातें कहीं।

उन्होंने बताया कि उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय आपातकाल के दौरान 19 माह तक जेल में रहे। उस समय लोकतंत्र सेनानियों के घरों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। कई बार घर में चूल्हा तक नहीं जलता था। इस दौरान साय ने लोकतंत्र सेनानी परिवारों के सदस्यों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उस समय देश को एक खुली जेल में बदल दिया गया था, जिसमें भय और आतंक का वातावरण था। एक लाख से अधिक लोगों को बिना न्यायिक प्रक्रिया के जेलों में बंद कर दिया गया और उन्हें यातनाएं दी गईं। यह केवल राजनीतिक दमन का दौर नहीं था, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक चेतना को समाप्त करने का सुनियोजित प्रयास था।

भास्कर एक्सप्लेनर- पहले केंद्रीय मंत्री तक बनाए जाते थे

प्रदेश में आपातकाल के दौरान जेलों में बंद रहे मीसाबंदियों का गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम हाउस में सम्मान करेंगे। पड़ोसी मध्यप्रदेश की तुलना में राज्य में मीसाबंदियों को कम सुविधाएं मिल रही है। आपातकाल खत्म होने पर 1980 में जब देश में जनता पार्टी की सरकार बनी तब छत्तीसगढ़ से की लोगों को केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला।

कुछ लोग विधायक भी बने। अब उनको राजनीतिक ओहदों से नवाजने का काम सिमट गया है। केवल प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिली है। जनता पार्टी सरकार में प्रदेश से लोकसभा चुनाव जीतने वाले सांसदों पुरुषोत्तम लाल कौशिक, बृजलाल वर्मा, लरंग साय, नरहरि साय को केंद्रीय मंत्री बनने का असर मिला था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री साय वर्तमान सीएम विष्णुदेव साय के बड़े पिता जी (ताऊ) थे। इनके अलावा स्व बलीराम कश्यप को मध्यप्रदेश सरकार में ट्राइबल मंत्री बनाया गया था। अब उनके बेटे केदार कश्यप यह जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मोहन जैन दुर्ग, मदन लाल तिवारी राजनांदगांव और स्व बलीराम बस्तर से सांसद रहे।

रजनी ताई उपासने रायपुर, दीप डांगे भिलाई, विद्याभूषण ठाकुर डोंगरगढ़, चैतराम साहू आरंग, पुनीतराम साहू राजिम, वीरेंद्र पांडेय जगदलपुर, और रमेश अग्रवाल खल्लारी से विधायक बने थे। पांडेय राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष भी थे। इनके अलावा बद्रीधर दीवान दो बार विधायक बने।

फिर वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। मीसाबंदी श्रीगोपाल व्यास को राज्यसभा सांसद बनाकर इज्जत बख्शी गई। अविभाजित मध्यप्रदेश में लखीराम अग्रवाल विधायक व मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे विधायक व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के पिता थे।

आपातकाल ने बेटों को माता-पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दिया: साव उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस के आपातकाल लगाकर लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया था। आज भी अपने किए पर पछतावे की बजाय उसी मानसिकता के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा। जेलों में बंद लोगों को अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में शामिल होने तक की अनुमति नहीं दी गई और इन लोगों में वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक शामिल थे।

मोदी राज में पिछले 11 साल से लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है: भूपेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा किस मुंह से आपातकाल के विरोध में काला दिवस मना रही है। बीते 11 साल से देश में अघोषित आपातकाल चल रहा है। लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा हैं। भाजपा ने विपक्षी नेतृत्व वाली राज्य सरकारों को गिराने के लिए धनबल का इस्तेमाल किया। ये सब विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए किया गया है।

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के मां शिवा स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 4 श्रमिक झुलसे
वन विभाग की कार्रवाई: शिकार करते 5 आरोपी पकड़े, पक्षी और गिलहरी बरामद
Nurse Bribery in Bilaspur Hospital: मातृ-शिशु अस्पताल में ‘धन्यवाद से काम नहीं चलेगा’ वाला वीडियो वायरल, दो नर्स सस्पेंड
False Bribery Case Raipur: ₹100 की रिश्वत का आरोप, 39 साल बाद मिला न्याय – बुजुर्ग बोले, अब परिवार बर्बाद हो चुका है
Strictness on no-parking in Bhilai : भिलाई में नो-पार्किंग पर सख्ती, 87 वाहन चालकों का ई-चालान, अभियान जारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?