सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में 2 अक्टूबर की शाम माहौल देशभक्ति (RPF Band Raipur) से भर गया। रेलवे सुरक्षा बल के 42वें स्थापना दिवस के मौके पर आरपीएफ के ब्रास और पाइप बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी। बैंड की धुनों पर मॉल में मौजूद लोग रुककर कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए।
शाम 4:30 से 5:30 बजे तक चली प्रस्तुति में लोकप्रिय और देशभक्ति गीतों की धुनें पेश की गईं। नागरिकों, कर्मचारियों और मॉल में पहुंचे लोगों ने बैंड की प्रस्तुति की सराहना की।

बैंड टीम का किया गया सम्मान RPF Band Raipur
कार्यक्रम के बाद सिटी सेंटर मॉल प्रबंधन की ओर से आरपीएफ बैंड टीम को सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस के तहत शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…Samuel Paparo : अमेरिकी कमांडर पापारो भारत पहुंचे, रक्षा सहयोग से लेकर समुद्री सुरक्षा तक होगी चर्चा
आज भारत माता चौक पर कार्यक्रम
RPF स्थापना दिवस के सिलसिले में 3 अक्टूबर को भारत माता चौक, रायपुर में भी ब्रास और पाइप बैंड की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम शाम 4:30 से 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…Swami Prasad Maurya : राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, कांग्रेस को लेकर चर्चा तेज
9 अक्टूबर को होगा मुख्य समारोह
आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस समारोह 9 अक्टूबर को रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम आरपीएफ की महानिदेशक सोनाली मिश्रा के मार्गदर्शन में होगा।
खबरें और भी हैं…Devendra Yadav EOW Notice : कोल-लेवी केस में विधायक देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 को पेशी


