CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pandwani Mahasammelan Durg : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणाएं, नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं और अछोटी में बीएड कॉलेज की स्थापना

Pandwani Mahasammelan Durg : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणाएं, नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं और अछोटी में बीएड कॉलेज की स्थापना

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Pandwani Mahasammelan Durg
Pandwani Mahasammelan Durg

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने (Pandwani Mahasammelan Durg) न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को वैश्विक मंचों तक पहुँचाया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के ग्राम मेड़ेसरा में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन (Pandwani Mahasammelan Durg) के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग रायपुर के सौजन्य से किया गया था।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, साजा विधायक ईश्वर साहू, राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, डॉ. दयाराम साहू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज मुझे पंडवानी के पुरोधा स्वर्गीय झाड़ूराम देवांगन जी की स्मृति हो रही है। जब वे हाथ में तंबूरा लेकर प्रस्तुति देते थे, तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते थे। पंडवानी गायन में महिला कलाकारों की विशेष सफलता उल्लेखनीय रही है। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि इस धरती पर तीजन बाई जैसी विभूति हुईं, जिन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण तीनों सम्मान प्राप्त हुए हैं। जब वे तंबूरा लेकर आलाप भरती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आकाश के देवता भी उन्हें सुन रहे हों।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि मैंने अनेक अवसरों पर तीजन बाई जी और डॉ. उषा बारले जी की पंडवानी (Pandwani Mahasammelan Durg) सुनी है। उनका गायन मन को आनंद और गर्व से भर देता है। पंडवानी हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पंडवानी इस मायने में अद्वितीय है कि इसमें स्त्री-पुरुष का कोई भेद नहीं है। तीजन बाई और उषा बारले जैसी कलाकारों ने यह साबित किया है कि यह विधा महिलाओं के कौशल और संवेदनशीलता की प्रतीक है। पंडवानी गायन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सामाजिक तासीर झलकती है, जहां मातृशक्ति कला के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक हर क्षेत्र की अपनी विशिष्ट संस्कृति है। हमारी सरकार (Pandwani Mahasammelan Durg) छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कलाकारों की पेंशन राशि में वृद्धि की गई है और अवसरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। चित्रोत्पला फिल्म सिटी की स्थापना का निर्णय लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा को सशक्त बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, तब उनके मन में विकास के साथ-साथ संस्कृति को सहेजने की गहरी भावना थी। आज इस सुंदर आयोजन को देखकर लगता है कि अटल जी का सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 नवंबर को प्रदेश की रजत जयंती मनाई जाएगी और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने, अछोटी में बीएड महाविद्यालय खोलने, मेड़ेसरा को आदर्श ग्राम बनाने, समुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये तथा क्षेत्र की सभी पंचायतों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा (Pandwani Mahasammelan Durg) की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कला और संस्कृति के लिए देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। यह कलाकारों की भूमि है, जहां हर गांव में रचनात्मकता बसती है। उन्होंने 1 नवंबर को राज्योत्सव में सभी को रायपुर आने का आमंत्रण दिया।

कार्यक्रम की संयोजक पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पंडवानी महासम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल, अधिकारीगण और पंडवानी के कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Rajnandgaon Manpur Road Construction : 18 महीने में होगा पूरा, इस मानसून भी झेलनी पड़ेगी परेशानी
teacher deployment Chhattisgarh : प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं
human trafficking Bihar : ‘कांवर’ की ओट में क़ैद ज़िंदगी: बिहार से दूसरे राज्यों में धकेली जा रही मासूम बेटियां
Massive fire at Manisha Transport Office : लाखों का सामान जलकर राख
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : राजिम में सामाजिक समरसता का उत्सव, 283 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया रक्तदान, कलेक्टर-मितानिनों ने भी बढ़ाया हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandan Yojana : ढाई साल तक मिली किस्त, फिर हजारों महिलाएं अपात्र, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

महतारी वंदन योजना के तहत करीब ढाई साल…

Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना
Application Pending  :  17 जाति प्रमाण पत्र आवेदन लंबित, स्टेनो पर इतने रुपये का लगा जुर्माना

स्टेनो हेमलता दीवान पर कुल 1700 रुपए का…

CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट
CG Weather Today : गर्मी से राहत का काउंटडाउन शुरू, 19 सितंबर से बढ़ेगी बारिश, 7 जिलों में यलो अलर्ट

प्रदेश में 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां…

Chhattisgarh Rain
Chhattisgarh Rain : खारून एनीकट में बाइक समेत बहा युवक, 17 घंटे बाद मिला शव

पाटन के ओदरागहन एनीकट में बाइक फिसलने से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?