CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajnandgaon Manpur Road Construction : 18 महीने में होगा पूरा, इस मानसून भी झेलनी पड़ेगी परेशानी

Rajnandgaon Manpur Road Construction : 18 महीने में होगा पूरा, इस मानसून भी झेलनी पड़ेगी परेशानी

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। राजनंदगांव-मानपुर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी के कारण इसे पूरा होने में कम से कम 18 महीने लगेंगे। इस वजह से स्थानीय लोगों को इस मानसून में भी जर्जर सड़क से गुजरना पड़ेगा। (Rajnandgaon Manpur Road Construction)

96.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर कुल 300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 7 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा।

सड़क का पुराना टेंडर सांसद संतोष पांडेय की शिकायत के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसे दो हिस्सों में बांटकर नए सिरे से टेंडर जारी किया।

राजनंदगांव पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि दो हिस्सों में टेंडर (Rajnandgaon Manpur Road Construction) जारी होने के बाद सड़क का काम शुरू हो गया है। नगरीय क्षेत्रों में नालियों का निर्माण बारिश के बाद किया जाएगा। सड़क को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस परियोजना में राजनंदगांव डिवीजन का 36.70 किलोमीटर और मोहला-मानपुर डिवीजन का 59.50 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है।

टेंडर (Rajnandgaon Manpur Road Construction) प्रक्रिया में हुई देरी के कारण यह परियोजना एक साल पीछे चल रही है। सड़क की खराब स्थिति के चलते लोग मुख्य मार्ग के बजाय दल्लीराजहरा सड़क का उपयोग कर राजनंदगांव पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

राजनंदगांव से मानपुर तक की यह सड़क कई सालों से बेहद खराब स्थिति में है। विशेष रूप से डोंगरगांव से अंबागढ़ चौकी के बीच डामर पूरी तरह से गायब हो चुका है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Pension Protest : पेंशन भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोके कार्यकर्ता
Chhattisgarh Voter List : प्रदेश में शुरू हुआ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, घर-घर पहुंच रहे बीएलओ, टोल फ्री नंबर से भी मिलेगी मदद
Viral Train Havan Video : चलती ट्रेन में हवन का वायरल वीडियो निकला प्राइवेट सैलून कोच का, रेलवे ने दी सफाई
गुम है किसी के प्यार में की पाखी संग प्रोड्यूसर ने गाड़ी में की थी गंदी हरकत, रोते-रोते किया था पापा को फोन
Toppers aim big : संध्या अफसर बन, समाज सेवा करना चाहती है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?