CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

By Newsdesk Admin
25/07/2026
Share
BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft

सीजी भास्कर, 25 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक-कोयला की चोरी करने वाले संगठित गिरोह पर दुर्ग पुलिस लगातार शिकंजा (BSP Scrap Theft) कस रही है। लंबे समय से चल रहे इस मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

Contents
  • फ्लू डस्ट के नीचे छिपाकर बाहर भेजते थे स्क्रैप BSP Scrap Theft
  • छापेमारी में 250 टन लौह स्क्रैप हुआ था बरामद
    • यह भी पढ़े : CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न
  • 3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति हो चुकी है जब्त BSP Scrap Theft
  • फरार आरोपियों की तलाश जारी

BSP Scrap Theft मामले में थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने हिमांशु ब्रदर्स कंपनी में लोडर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले 22 वर्षीय हेमंत देवांगन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार से पांच महीनों से गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फ्लू डस्ट की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक-कोयले को संयंत्र से बाहर भेजने में शामिल था।

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft

फ्लू डस्ट के नीचे छिपाकर बाहर भेजते थे स्क्रैप BSP Scrap Theft

पुलिस जांच में सामने आया कि फ्लू डस्ट की लोडिंग के दौरान लौह स्क्रैप और कोक-कोयले को नीचे छिपाकर हाईवा वाहनों में भर दिया जाता था। इसके बाद इन वाहनों को भिलाई इस्पात संयंत्र से बाहर निकालकर चोरी का माल ठिकाने लगाया जाता था।

छापेमारी में 250 टन लौह स्क्रैप हुआ था बरामद

इस पूरे मामले का खुलासा 26 मई को मुखबिर की सूचना के बाद हुआ था। पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह स्थित ए.के. ट्रेडर्स और हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में छापेमारी की थी। जांच के दौरान हाईवा और ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और अन्य स्क्रैप सामग्री बरामद हुई थी। कार्रवाई के दौरान करीब 250 टन लौह स्क्रैप के साथ हाईवा, ट्रक, हाईड्रा, जेसीबी और अन्य मशीनरी भी जब्त की गई थी।

यह भी पढ़े : CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न

3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति हो चुकी है जब्त BSP Scrap Theft

पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में लगभग 90 लाख रुपये मूल्य का लौह स्क्रैप बरामद किया जा चुका है। वहीं वाहनों और मशीनरी सहित कुल जब्ती का मूल्य करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये तक पहुंच गया है। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेमंत देवांगन को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किया गया लोडर क्रमांक CG 07 CE 0249 भी जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश (BSP Scrap Theft) की जा रही है। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि चोरी, अवैध कारोबार या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे संगठित अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं : Tribal Development : बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

Fake Currency Case : दुर्ग में पति-पत्नी नकली नोट चलाते पकड़े गए, 1.70 लाख की जाली करेंसी जब्त
Sen Samaj Marriage Rules: बालोद में सेन समाज ने बदली शादी की परंपराएं, जूता-छिपाई बंद और सगाई के बाद मोबाइल बातचीत पर रोक
Vande Mataram Mass Singing Raipur : रायपुर में पांच लाख विद्यार्थी गाएंगे वंदे मातरम्, हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा
Ration e-KYC Update: बस्तर में ई-केवाईसी की धीमी रफ्तार से प्रभावित हुई राशन व्यवस्था, हजारों परिवारों पर असर
Raigarh Power Cut Today: खुले तार हटाने का काम तेज, 11 इलाकों में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

Digital Education Bhilai
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में…

BSP Scrap Theft
BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा

परिवहन की आड़ में लौह स्क्रैप और कोक-कोयला…

Mungeli Robbery
Mungeli Robbery: 48 घंटे में लूट का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए

Mungeli Robbery मामले में मुंगेली पुलिस ने बड़ी…

CGPSC Scam
CG Teacher Recruitment 2026: सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा पैटर्न

छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?