CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कवर्धा कांड में सरकार का बड़ा एक्शन, SP कलेक्टर को हटाने के बाद रेंगाखार थाने का समूचा स्टाफ लाइन अटैच, थाना प्रभारी सहित 23 पुलिस कर्मी हटाए गए

कवर्धा कांड में सरकार का बड़ा एक्शन, SP कलेक्टर को हटाने के बाद रेंगाखार थाने का समूचा स्टाफ लाइन अटैच, थाना प्रभारी सहित 23 पुलिस कर्मी हटाए गए

By Newsdesk Admin
21/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह हिंसा मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। कवर्धा जिले के कलेक्टर और एसपी को हटाने के बाद रेंगाखार थाना प्रभारी सहित 23 पुलिस कर्मियों को लाइऩ अटैच कर दिया गया है। इसके साथ ही रेगाखार थाने के प्रभारी डीएसपी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया गया है।

रेगाखार थाना अंतर्गत ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को एक ग्रामीण की संदिग्ध मौत के चलते गांव के पूर्व सरपंच के घर में आगजनी और उसको जिंदा जलाने की घटना के बाद मामला बेहद संवेदनशील हो गया था । इस मामले में गिरफ्तार ग्रामीणों में से प्रशांत साहू नामक युवक की पुलिस पिटाई से मौत के बाद यह मामला और भी गरमा गया । प्रशांत साहू की पुलिस पिटाई में मौत के चलते गृह मंत्री विजय शर्मा ने एडिशनल एसपी विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया था , । इसके बावजूद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोब को हटाने की कार्रवाई की थी । अब रेंगाखार थाना प्रभारी, एसआई महामंगलम, एसआई अंकिता समेत 23 पुलिसकर्मिसों को भी लाइन अटैच किया गया है। जबकि DSP संजय ध्रुव को हटाकर उनके स्थान पर कृष्णा चंद्राकर को कमान सौंपी गई है।

आपको बता दें कवर्धा जिले के लोहारडीह में 14 सितंबर की रात शिव प्रसाद साहू की पेड़ में लटकती लाश मिली थी। हत्या के शक में दूसरे दिन 15 सितंबर की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने पड़ोस में रहने वाले पूर्व सरपंच रघुनाथ साहू के घर पर आग लगा दी। जिससे रघुनाथ साहू की जिंदा जलने से मौत हो गई थी ।

इस मामले में पुलिस ने 160 लोगों को आरोपी बनाया। वहीं गांव की 33 महिलाओं सहित 69 ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। इन आरोपियों में एक आरोपी प्रशांंत साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में जेल में मौत हो गई। मृतक प्रशांत साहू के पूरे शरीर पर मारपीट और चोट के निशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मारपीट की वजह से प्रशांत साहू की मौत हुई है।

प्रशांत साहू के अंतिम संस्कार में जेल से मां और भाई भी पहुंचे। इस दौरान प्रशांत की मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मेरा कपड़ा उतारकर मुझे भी खूब मारा।

मिर्जापुर में मधुमक्खियों के हमले में 15 ट्रेनी वन दारोगा घायल, कंबल ओढ़कर मौके से भागे
Agriculture Officer Arrest CG : शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, कृषि मंडी अधिकारी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Insurance Scam : लालच ने बनाया हैवान – 14 शादियां, मां-बाप और तीन पत्नियों की हत्या के बाद चौथी पर भी मौत का साया
Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी
SBI Cash Fraud Arrest : बिल्हा ब्रांच में 2.06 करोड़ की हेराफेरी, 8 महीने फरार कैशियर एसीबी के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Lal Maidan
Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

तहसील स्तर पर हुई संयुक्त स्थल जांच में…

Rahul Bansal Bribery Allegation
Rahul Bansal Bribery Allegation : 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IPS के खिलाफ जांच तेज

Rahul Bansal Bribery Allegation : मामला न्यायालय में…

Purandar Mishra Controversial Statement
Purandar Mishra Controversial Statement : राहुल गांधी पर विवादित बयान, ‘ब्रश’ वाली टिप्पणी से गरमाई सियासत

Purandar Mishra Controversial Statement : भाजपा विधायक ने…

Raipur Tiranga Run
Raipur Tiranga Run : हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े शहरवासी

Raipur Tiranga Run : स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : बकाया पानी बिल पर निगम सख्त, रहेजा बिल्डर्स के 3 बल्क नल कनेक्शन काटे

रायपुर में बकाया पानी बिल को लेकर नगर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?