CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

By Newsdesk Admin
30/08/2026
Share
Bhilai Knife Attack Death
Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

नेहरू नगर चौक पर वारदात

सीजी भास्कर, 30 अगस्त। भिलाई के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात मामूली विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कैंप-1 निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह चिचोला जाने के लिए सड़क पर लिफ्ट मांग रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने चाकू से उसकी जांघ के ऊपर वार कर दिया। (Bhilai Knife Attack Death)

Contents
  • नेहरू नगर चौक पर वारदात
  • ट्रक नहीं रुका तो स्कूटी सवारों से मांगी लिफ्ट  : Bhilai Knife Attack Death
  • जांघ के ऊपर चाकू लगने से गंभीर घायल
  • दो स्कूटी में सवार थे आरोपी : Bhilai Knife Attack Death
  • सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
  • हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू : Bhilai Knife Attack Death

 

ट्रक नहीं रुका तो स्कूटी सवारों से मांगी लिफ्ट  : Bhilai Knife Attack Death

शिव कुमार अपने दोस्त शिशांत के साथ बाइक से नेहरू नगर चौक पहुंचा था। उसे चिचोला जाना था, जहां वह दुकान चलाता था। सड़क पर उसने पहले एक ट्रक को रोककर लिफ्ट लेने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं रुका। इसके बाद उसने वहां से गुजर रहे स्कूटी सवार युवकों को रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।

 

जांघ के ऊपर चाकू लगने से गंभीर घायल

बहस के दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने चाकू निकालकर शिव कुमार के बाएं पैर में जांघ के ऊपर सामने की तरफ वार कर दिया। चाकू लगने से वह सड़क पर गिर गया और काफी खून बहने लगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिव कुमार को इलाज के लिए हाईटेक अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

 

Bhilai Knife Attack Death
Bhilai Knife Attack Death : लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला

 

दो स्कूटी में सवार थे आरोपी : Bhilai Knife Attack Death

पुलिस के मुताबिक आरोपी दो स्कूटी पर सवार थे। इनमें चार युवक और एक लड़की के होने की जानकारी सामने आई है। वारदात के बाद आरोपी नेहरू नगर चौक के ब्रिज के नीचे से अंडरब्रिज की ओर गए और फिर टाउनशिप की तरफ निकल गए।

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के समय शिव कुमार का दोस्त शिशांत भी उसके साथ था। उसने पुलिस को बताया कि वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह आरोपियों की स्कूटी का नंबर नहीं देख सका। पुलिस अब नेहरू नगर चौक, ब्रिज के नीचे और अंडरब्रिज की ओर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू : Bhilai Knife Attack Death

पुलिस की शुरुआती जांच में विवाद की वजह लिफ्ट मांगने को लेकर हुई कहासुनी सामने आई है। पुलिस आरोपियों की पहचान और चाकू से हमला करने वाले युवक की तलाश में जुटी है। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

रायपुर स्विमिंग पूल में NIT छात्र की मौत, मामले की पीएम रिपोर्ट से कश्मकश से उठा पर्दा
Dam Collapse in Sarguja: सरगुजा में बांध टूटा, किसानों की धान की फसल बर्बाद
Raigarh Sudkhori Case : बाइक चोरी की जांच में खुला ‘सूदखोरी’ का काला चिट्ठा; 3% ब्याज पर कर्ज देकर हड़पता था बाइक और जेवर, आरोपी गिरफ्तार
Allowance Released : न्यूनतम वेतन अधिनियम, वेतन एवं महंगाई भत्ते की नई दरें घोषित
Investiture Ceremony : विद्यार्थी परिषद की नई टीम ने ली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा नेतृत्व और अनुशासन का संदेश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blue Drum Murder Case
Blue Drum Murder Case : मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला

चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान…

Balodabazar Murder Case
Balodabazar Murder Case : पत्नी की हत्या कर भागने की फिराक में था पति, कुछ घंटों में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

ग्राम टोनाटार में पत्नी की हत्या के मामले…

CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार
CHO Online Reporting Boycott : प्रोत्साहन राशि की जांच पर CHO संघ नाराज, 15 से ऑनलाइन रिपोर्टिंग का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने प्रोत्साहन राशि की…

Palari Illegal Liquor
Palari Illegal Liquor : दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अवैध…

Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप
Rahul Gandhi Student Protest : राहुल गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पुलिस पर मारपीट के आरोप

दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?