सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई (Palari Illegal Liquor) की है। ग्राम जंगलोर में घेराबंदी कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब, 7 पाव देसी मसाला शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Balodabazar Ganja Case : किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था गांजा, दुकानदार समेत सप्लायर गिरफ्तार
गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन भी जब्त Palari Illegal Liquor
पुलिस के मुताबिक, दृष्टि हेल्पलाइन से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जंगलोर में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरधर टंडन (25 वर्ष), निवासी ग्राम जंगलोर, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के रूप में हुई है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब, 7 पाव देसी मसाला शराब के अलावा गैस सिलेंडर, चूल्हा और बर्तन जब्त किए। जब्त मशरूका की कुल कीमत 9,700 रुपये बताई गई है।
अवैध शराब की सूचना देने की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर सूचना (Palari Illegal Liquor) दें। पुलिस के अनुसार, ऐसी सूचनाओं के आधार पर समय रहते कार्रवाई की जा सकती है।
खबरें और भी हैं…Suhela Navratri Mela : सुहेला में 21 दुर्गा के दर्शन को उमड़ रही भीड़, मीना बाजार और झूले बने आकर्षण
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



