सीजी भास्कर, बिलासपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा हादसे (Bilaspur Activa Accident) में 21 वर्षीय युवती की जान चली गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग पर एक्टिवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान दिशा मनहर (21), पिता भवानी मनहर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कोरबा की रहने वाली थी और वर्तमान में तिफरा के यदुनंदन नगर में रह रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया।
रात 1 से 2 बजे के बीच हादसा
जानकारी के अनुसार, दिशा मनहर सोमवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच अपनी एक्टिवा से श्रीकांत वर्मा मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर के बाद दिशा वाहन से उछलकर सड़क पर गिर गई।
हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!
एटीएम पर्ची से हुई पहचान
हादसे के बाद शुरुआत में युवती की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस को उसके पास से एटीएम की एक पर्ची मिली। इसी के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया। बाद में मृतका की पहचान दिशा मनहर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके स्वजन को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया।
यह भी पढ़ें : Durg Farmer News : धान बेचने से पहले किसानों को बड़ा झटका! दुर्ग में पोर्टल से 8,365 खसरे गायब, हजारों किसानों का रकबा शून्य
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल सिविल लाइन पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि एक्टिवा किस परिस्थिति में अनियंत्रित हुई और हादसा कैसे हुआ। जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Daily Wage Employees Regularization : छत्तीसगढ़ के 3,500 दैनिक वेतनभोगियों का स्थायीकरण फिर अटका!



