CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सूरत: अकील नानाबावा और पत्नी की अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़, प्लेन क्रैश में गई थी जान

सूरत: अकील नानाबावा और पत्नी की अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़, प्लेन क्रैश में गई थी जान

By Newsdesk Admin
19/06/2025
Share

19 जून 2025 :

Air India Plane Crash News: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है. सूरत के हरिपुरा में ब्रिटिश नागरिक अकील नानाबावा और उनकी पत्नी हन्ना वोराजी को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. 

रात के करीब डेढ़ बजे थे. सूरत की सड़कें शांत और सुनसान थीं लेकिन शहर के हरिपुरा इलाके में हसनजी कब्रिस्तान के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. वे अकील नानाबावा और उनकी पत्नी हन्ना वोराजी को अंतिम विदाई देने आए थे, जो 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए 241 यात्रियों में शामिल थे. उनकी 4 साल की बेटी सारा भी इसी हादसे में जान गंवाई थी.

सूरत के साथ अकील के परिवार का संबंध पुराना

अकील नानाबावा भले ही ब्रिटिश नागरिक थे, लेकिन सूरत के साथ अकील के परिवार का संबंध कई पीढ़ियों पुराना है. बोहरा समुदाय के सदस्य, जो सूरत में कई संपत्तियों के मालिक हैं. नानाबावा शहर में बहुत प्रसिद्ध और सम्मानित शख्स थे. बताया जाता है कि अकील अपने पड़ोसियों के प्रति हमेशा गर्मजोशी से पेश आते थे. अकील के पिता अब्दुल्ला अभी भी इस नुकसान से उबर नहीं पाए हैं.

 ‘भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं’

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, “मेरे बेटे और उसके परिवार के बारे में मेरी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. कुछ दिन पहले ही, हम सभी ने बकरीद मनाई. मैंने उसे लंदन के लिए वापसी की उड़ान के लिए अहमदाबाद में छोड़ा. उनकी यात्रा छोटी थी, लेकिन उनके साथ बिताए पल मेरे लिए यादगार बन गई और हमेशा रहेगी.”

‘विदेश में रहने के बावजूद अकील अपनी जड़ों से जुड़े रहे’

परिवार के एक मित्र राशिद ने बताया, “वे हमेशा गर्मजोशी से भरे, सौम्य और मिलनसार थे. विदेश में रहने के बावजूद, वह अपनी जड़ों से जुड़े रहे.” नानाबावा दशकों से ब्रिटेन में रहते थे. करीब 15 साल पहले अब्दुल्ला सूरत लौट आए थे, जबकि उनके चार बेटे और उनकी मां ग्लूसेस्टर में ही रह गए थे. एक पड़ोसी ने बताया कि चारों भाई – सभी ब्रिटिश नागरिक – अक्सर अपने पिता से मिलने सूरत आते थे.’

‘सूरत के हरिपुरा इलाके में कब्रिस्तान के बाहर जब नमाज-ए-जनाजा के लिए भीड़ उमड़ी, तो शोक मनाने वालों में मौलवी, सामाजिक कार्यकर्ता, रिश्तेदार, दोस्त और समुदाय के सदस्य शामिल थे. 

पाक नागरिकों के वीजा पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश, CCS मीटिंग में कई बड़े फैसले
डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीट गाड़ी में जबरदस्ती ठूंसा, VIDEO वायरल, SP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया लाईन हाजिर
One Sided Love Revenge : एकतरफा प्यार में प्रतिशोध के लिए बम से उड़ाने की धमकियां…महिला इंजीनियर गिरफ्तार…
Police Encounter : महिला की हत्या का आरोपी पुलिस की गोली से घायल
दर्दनाक हादसा : चाचा को बचाने 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरे दो भतीजों पर भी ढह गई मिट्टी, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, पौन घंटे की कड़ी मशक्कत बाद निकाले गए शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?