सीजी भास्कर, दुर्ग, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई में झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला (Bhilai Knife Attack) करने के मामले में पुलिस ने पांच महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने आरोपी गोकुल राम उर्फ भूरू (25) को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट सहित आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Activa Accident : देर रात तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, 21 वर्षीय युवती की मौके पर मौत
बीच-बचाव करने पर किया हमला
पुलिस के अनुसार, घटना 22 जून 2026 की रात करीब 9:15 बजे की है। इंदिरा कॉलेज के सामने धर्मेन्द्र किराना दुकान के पास आरोपी गोकुल राम उर्फ भूरू का भुनेश्वर साहू और प्रेम कुमार सिंह के साथ विवाद हो रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद अन्नू कुमार यादव झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचा।
आरोप है कि बीच-बचाव करने से नाराज होकर गोकुल ने अन्नू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पास के अंडा ठेले से धारदार हथियार उठाया और उसके गले पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में अन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घायल अन्नू को पहले सुपेला शासकीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे वहां से स्पर्श अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद चुन्नू कुमार यादव की शिकायत पर वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 109 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Fire Brigade Vehicles : 80 करोड़ खर्च कर खरीदी जा रहीं 60 नई दमकल गाड़ियां, लेकिन चलाने के लिए ड्राइवर ही नहीं!
पांच महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
पुलिस टीम ने पतासाजी करते हुए 16 नवंबर को आरोपी गोकुल राम उर्फ भूरू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद किया गया। इस गिरफ्तारी (Bhilai Attack Accused Arrested) के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Durg Farmer News : धान बेचने से पहले किसानों को बड़ा झटका! दुर्ग में पोर्टल से 8,365 खसरे गायब, हजारों किसानों का रकबा शून्य
आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में छावनी थाना क्षेत्र में मारपीट, छेड़छाड़ और आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Daily Wage Employees Regularization : छत्तीसगढ़ के 3,500 दैनिक वेतनभोगियों का स्थायीकरण फिर अटका!



