CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति के murder का बनाया प्लान, Success भी रहा पर इस रिपोर्ट ने खोल दी पोल

पति के murder का बनाया प्लान, Success भी रहा पर इस रिपोर्ट ने खोल दी पोल

By Newsdesk Admin
17/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 अप्रैल। पुलिस ने गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। मामला (UP News) उत्तर प्रदेश के मेरठ अंतर्गत अकबरपुर सादात गांव का है। जहां एक युवक अमित मिक्की की संदिग्ध मौत हुई‌।

पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिल कर पति की हत्या की। पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

SP राकेश मिश्रा ने बताया कि अमित की हत्या की साजिश रविता और अमरदीप ने एक हफ्ते पहले रची थी। घटना वाली (12 अप्रैल) रात रविता अपने पति अमित के साथ शाकुंभरी गई। लौटते समय उसने प्रेमी अमरदीप को फोन कर सांप की व्यवस्था करने कहा।

रात में अमरदीप एक सपेरे से 1000 रुपये में वाइपर सांप खरीद कर लाया और उसे झोले में छिपाकर रखा। पूछताछ में पता चला कि रविता ने अमित का गला दबाकर उसकी हत्या की। इसके बाद शव को चारपाई से हटाकर नीचे रखा और सांप को शव के पास छोड़ दिया ताकि सर्पदंश से मौत का भ्रम पैदा हो।

एसपी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत गला दबाने से हुई थी। डॉक्टरों ने पुष्टि करी कि सांप के काटने के निशान मृत्यु के बाद के थे।

रविता और अमरदीप का एक साल से था प्रेम संबंध

एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि रविता और अमरदीप का एक साल से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और टाइल्स लगाने का काम करते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गए।

अमित को इनके रिश्ते की जानकारी थी और वह इसका विरोध करता था। रविता ने बताया कि हत्या का विचार उसका था। घटना से पहले रात में अमित और रविता के बीच विवाद भी हुआ था। उसी रात रविता ने अमरदीप को बुलाया और साजिश को अंजाम दिया।

सांप को लाने वाले सपेरे की जा रही पहचान

एसपी मिश्रा ने कहा कि सांप को लाने वाले सपेरे की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सांप को कैसे नियंत्रित किया गया और रात भर उसे कैसे संभाला गया।

शुरुआती पूछताछ में किसी और के साजिश में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। एसपी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले के सभी पहलुओं का खुलासा होगा।

BharatMala Scam : 326 करोड़ घोटाले पर केंद्र की सख्ती, CG से मांगी जानकारी
Vehicles stopped due to stone pelting terror : सुबह तक लगी गाड़ियों की लंबी कतार
बालोद में नायब तहसीलदार की कार पलटी:राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला, जगदलपुर से छुट्टियां बनाने आई थीं
WhatsApp DP Scam : फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर ऑटोमोबाइल कारोबारी से 20 लाख रुपये की ठगी
Song Harassment Case : आगरा में सड़क पर गाना बना मुसीबत, युवक की शरारत पहुंची सीधे जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद के समाधान की उम्मीद, CM साय बोले- जल्द निकलेगा रास्ता

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से…

Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास
Shafali Verma Century : 49 गेंदों में शतक, एशियन गेम्स में लेडी सहवाग ने रचा इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज शेफाली वर्मा…

Rahul Gandhi Indore Video Controversy : इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के वीडियो पर विवाद, BJP नेताओं ने जताई आपत्ति
Rahul Gandhi Indore Video Controversy : इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के वीडियो पर विवाद, BJP नेताओं ने जताई आपत्ति

वीडियो विवाद (Rahul Gandhi Indore Video Controversy) को…

BSP Township Housing RTI : बीएसपी टाउनशिप के 33,327 आवास, अधिकारियों-कर्मचारियों के कब्जे का रिकॉर्ड नहीं
BSP Township Housing RTI : बीएसपी टाउनशिप के 33,327 आवास, अधिकारियों-कर्मचारियों के कब्जे का रिकॉर्ड नहीं

आवासों की जानकारी (BSP Township Housing RTI) सूचना…

Chhattisgarh Dog Attack : सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, दो दिन में 31 लोगों को काटा, बलौदाबाजार में 13 घायल
Chhattisgarh Dog Attack : सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, दो दिन में 31 लोगों को काटा, बलौदाबाजार में 13 घायल

कुत्ते के हमले (Chhattisgarh Dog Attack) में 22…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?