CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अवैध रूप से कोयला निकालने गए, मिट्टी धंसने से दो की मौत: 5 दिन बाद बदबू आने पर नदी किनारे पहुंचे परिजन, टिफिन और चप्पल से हुई पहचान..

अवैध रूप से कोयला निकालने गए, मिट्टी धंसने से दो की मौत: 5 दिन बाद बदबू आने पर नदी किनारे पहुंचे परिजन, टिफिन और चप्पल से हुई पहचान..

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मिट्टी धंसने से 2 लोगों की मौत हो गई। 2 ग्रामीण कोयला खदान में अवैध तरीके से खनन करने गए थे। दोनों ही 25 मार्च से लापता थे। परिजनों को इसकी जानकारी भी नहीं थी।

जानकारी के मुताबिक, मनेंद्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुटरा में स्थित धुनेटी नदी के किनारे अवैध रूप से कोयला निकाला जाता है। यह कोयला आसपास के ईंट भट्ठों में खपाया जाता है। कोयला निकालने के लिए तस्कर ग्रामीणों को पैसे देते हैं और अवैध कोयला उत्खनन कराया जाता है।

बदबू आने पर पता चला, 2 ग्रामीण दबे

ग्राम पंचायत घुटरा के अगरियापारा, ठाठपानी के 2 ग्रामीण इंद्रपाल अगरिया (50 साल) और राजेश अगरिया (35 साल) बाकी ग्रामीणों के साथ कोयला निकालने गए थे। 25 मार्च, मंगलवार शाम को वे धुनेटी नदी के किनारे पहुंचे थे।

दोनों एक अवैध खदान के अंदर घुसकर कोयला निकाल रहे थे। इस दौरान ऊपर की मिट्टी का टीला धंस गया और दोनों ग्रामीण अंदर दब गए। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण भाग निकले।

चौथे दिन परिजनों ने की खोजबीन

दोनों ग्रामीण पहले भी कोयला निकालने जाते थे और भट्ठे में काम करते थे। इस कारण परिजनों ने भी उनकी खोजबीन नहीं की। शनिवार को जब राजेश अगरिया का मोबाइल बंद मिला तो परिजनों ने उनकी तलाश की। जब परिजन रात को खोजते हुए धुनेटी नदी के किनारे पहुंचे तो उन्हें बदबू आई।

बाहर पड़े चप्पल और टिफिन से पहचान

रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और मनेंद्रगढ़ थाने की टीम मौके पर पहुंची। दबे ग्रामीणों का चप्पल और टिफिन बाहर मिला, जिससे परिजनों ने दोनों की पहचान की। परिजनों के अनुसार दोनों को मंगलवार शाम भाजपा नेता मनीष राय अपने साथ ले गया था। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे।

करीब 4-5 घंटे के बाद निकाले गए शव

ग्रामीणों ने रविवार सुबह मिट्टी के टीले को हटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने इसके लिए ग्रामीणों को काम में लगाया। कई टन मिट्टी पड़े होने के कारण मिट्टी हटाने के लिए पुलिस ने जेसीबी मशीनें भी बुलाई। करीब 4-5 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि, दोनों शव सड़ने की हालत में आ गए थे।

सालों से हो रहा कोयला का अवैध उत्खनन

ग्रामीणों ने बताया कि धुनेटी नदी के किनारे बड़ी मात्रा में कोयले का भंडार है। यहां करीब 25 सालों से अवैध रूप से कोयला निकाला जाता है। ग्रामीण बड़ी संख्या में यहां कोयला निकालने पहुंचते हैं। मौके पर कई सुरंग बने हुए हैं। रविवार को जब पुलिस पहुंची तब भी मौके पर बोरियां और कोयले के ढेर मिले।

करीब 2 माह पूर्व कोतवाली थाना प्रभारी ने भी MCB एसपी, वनविभाग और खनिज विभाग को पत्र लिखकर धुनेटी नदी के किनारे कोयले के अवैध उत्खनन की जानकारी दी थी। शनिवार को खनिज विभाग के अधिकारियों ने धुनेटी नदी के किनारे अवैध खदानों का निरीक्षण भी किया था।

Mahasamund Paddy Scam : धान पर फिर चूहों का आरोप! महासमुंद में 10 माह में 5.71 करोड़ का स्टॉक गायब, संग्रहण प्रभारी को नोटिस
Sukma Maoist Surrender 2025 : 20 माओवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे, 33 लाख इनामी सहित 9 खूंखार महिला भी शामिल
Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana : पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा 31 जुलाई तक
Ambedkar Hospital Raipur Emergency : होली पर अलर्ट मोड में अम्बेडकर अस्पताल, 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते, केंद्रीय मंत्री ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। देश में पेट्रोल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?