सीजी भास्कर, राष्ट्रीय डेस्क 28 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Women Reservation Delimitation Bill) ने शनिवार को कहा कि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण (Women Reservation Bill) देने की राह में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा। केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण को लागू करने के लिए नए विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनके तहत परिसीमन (Delimitation) के जरिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं की सीटों की संख्या में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले आए इस बयान ने सियासी हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है।
यह भी पढ़ें : Surajpur Gambling Case : जुआरियों से कथित सांठगांठ पर गिरी गाज, थाना प्रभारी समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
हर बाधा दूर करेगी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर संदेश साझा करते हुए कहा कि राजनीति में महिलाओं की अधिक भागीदारी के लिए संघर्ष दशकों से चल रहा है और अनेक महिलाओं ने पत्रों व मुलाकातों के जरिए यह विषय उठाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दल नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल समय की बात है और सरकार हर बाधा को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
परिसीमन से जुड़ा नया फॉर्मूला
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा नए प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री का यह बयान सामने आया है। इन प्रस्तावों में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 शामिल हैं, जिनका उद्देश्य संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 के तहत एक-तिहाई महिला आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया के माध्यम से लागू करना है।
लोकसभा में 850 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव
नए प्रस्तावों के अनुसार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की कुल सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का खाका रखा गया है। इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है (जिनमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सीटें शामिल होंगी), जबकि राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 650 करने की बात कही गई है। साथ ही दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए 2051 तक राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के मौजूदा अनुपात को बरकरार रखने का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें : Risali Water Treatment Plant 134 Crore : रिसाली को मिलेगा अपना वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट! 134 करोड़ की योजना पर जमीनी काम तेज
संसद के सत्र में गरमाएगी सियासत
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े इन प्रस्तावों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। अब आगामी संसदीय सत्र में इन विधेयकों पर होने वाली चर्चा और राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें : Jamul Police Heroin Arrest Bhilai : बस स्टैंड ढाबे के पास चिट्टा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार! 24.45 ग्राम हेरोइन जब्त
We had made a promise to our Nari Shakti and we remain committed to fulfilling it… pic.twitter.com/ZT3TK71Psh
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2026



