सीजी भास्कर, 26 अगस्त। नगरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाईकभाठा में सरपंच (Paikbhattha Panchayat) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग तेज हो गई है। उपसरपंच समेत पांच पंचों ने नगरी अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरपंच के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
पंचायत के कार्यों में सलाह नहीं लेने का आरोप Paikbhattha Panchayat
ज्ञापन में पंचों ने आरोप लगाया कि पंचायत के विकास कार्यों और शासन की योजनाओं से जुड़े मामलों में उनसे किसी प्रकार का विचार-विमर्श नहीं किया जाता। महत्वपूर्ण निर्णयों और पंचायत के कार्यों की जानकारी भी पंचों को समय पर नहीं दिए जाने की बात कही गई है।

खबरें और भी हैं : Loan Fraud : लोन का झांसा देकर मूक-बधिर के नाम पर कराया फाइनेंस, तीन पर केस
सरपंच पति के साथ मिलकर संचालन करने का आरोप
पंचों का आरोप है कि सरपंच अपने पति के साथ मिलकर पंचायत के कार्यों का संचालन करती हैं। उनका कहना है कि पंचायत से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में निर्वाचित पंचों की भूमिका को नजरअंदाज किया जा रहा है।
समस्याओं के समाधान में पहल नहीं करने की शिकायत
पंचों ने ज्ञापन में कहा कि पंचायत में छोटी या बड़ी समस्या सामने आने पर उसके समाधान और जिम्मेदारी तय करने के लिए सरपंच की ओर से उचित पहल नहीं की जाती। साथ ही पंचायत को सौंपे गए विभिन्न कार्यों की जानकारी भी पंचों से साझा नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
खबरें और भी हैं : Owaisi Vande Mataram Controversy : ओवैसी का PM मोदी पर हमला, बोले- क्या गांधी और टैगोर से ज्यादा समझदार हैं?
प्रशासन से अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने की मांग
उपसरपंच और पांच पंचों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने ग्राम पंचायत पाईकभाठा की सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।




