CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सनकी आशिक का हमला: शादी तय होने पर युवती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

सनकी आशिक का हमला: शादी तय होने पर युवती को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

गुजरात के अहमदाबाद में एकतरफा प्यार ने खौफनाक मोड़ ले लिया। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से आया 22 वर्षीय अरबाज खान अपनी बचपन की जान-पहचान वाली युवती से इतना जुनूनी हो गया कि उसकी कहीं और शादी तय होने की खबर सुनकर आपा खो बैठा। गुस्से में आकर आरोपी ने 28,000 रुपये की पिस्टल खरीदी और अहमदाबाद पहुंचकर युवती को गोली मार दी।

Contents
  • 5 साल से जानता था युवती को
  • गोली लगने से घायल युवती अस्पताल में भर्ती
  • सब्जी बेचने का काम करता था आरोपी
  • पुलिस ने दर्ज किया केस

5 साल से जानता था युवती को

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अरबाज और 20 वर्षीय पीड़िता एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

पिछले पांच साल से आरोपी युवती को जानता था। कुछ समय पहले युवती सगाई के बाद अहमदाबाद शिफ्ट हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर अरबाज मंगलवार को नारोल इलाके में पहुंचा और जबरन घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

गोली लगने से घायल युवती अस्पताल में भर्ती

गोली लगने के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, युवती खतरे से बाहर है लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा।

सब्जी बेचने का काम करता था आरोपी

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अरबाज ने बताया कि उसने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की है और सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस को शक है कि उसका जुनून एकतरफा था और वह लंबे समय से युवती का पीछा कर रहा था।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि युवती अहमदाबाद क्यों शिफ्ट हुई थी और क्या आरोपी पहले से उसे परेशान कर रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

नारोल पुलिस ने आरोपी अरबाज के खिलाफ हत्या की कोशिश, घर में जबरन घुसने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही पिस्टल सप्लाई करने वाले शख्स की भी तलाश की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Rapido Bike Taxi चलाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया अहम फैसला
Nursing Student Shot Dead : पिता ने बेटी की मोहब्बत पर चलाई गोली, हत्या से सुलग उठा नर्सिंग कॉलेज
मस्जिद से हुई पुष्प वर्षा, मुस्लिम युवाओं ने कंधों पर डोल उठाकर… हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
TVS iQube Price Hike : TVS ने बढ़ाए इलेक्ट्रिक स्कूटर के दाम, iQube और Orbiter के कई वेरिएंट हुए महंगे
Family Dispute Murder Case : विवाद से नाराज़ दामाद ने ससुराल में लगाई आग, ससुर की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?