CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

By Newsdesk Admin
15/08/2026
Share
PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech

सीजी भास्कर, 15 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का भारत को देखने का नजरिया बदल रहा है और देश को अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए अपने हितों की रक्षा खुद करनी होगी। (PM Modi Red Fort Speech)

Contents
  • 12 साल में विकास की रफ्तार बढ़ने का दावा : PM Modi Red Fort Speech
  • ऊर्जा सुरक्षा और सप्तधारा पर जोर

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से छोटे सपनों तक सीमित नहीं रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़े सपने सोच और नजरिए का दायरा बढ़ाते हैं। मजबूत संकल्प देश को मुश्किल परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने का रास्ता दिखाता है।

यह भी पढ़ें : Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

PM Modi Red Fort Speech
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया

 

12 साल में विकास की रफ्तार बढ़ने का दावा : PM Modi Red Fort Speech

पीएम मोदी ने कहा कि भारत पहले कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के समूह में गिना जाता था, लेकिन अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने पिछले 12 वर्षों में देश की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह उपलब्धियां 140 करोड़ भारतीयों की क्षमता और संकल्प से संभव हुई हैं।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, पिछले 12 वर्षों में रक्षा उत्पादन करीब चार गुना बढ़ा है। खादी और ग्रामोद्योग का उत्पादन करीब पांच गुना, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग करीब सात गुना बढ़ी है। आधुनिक रेलवे कोच का उत्पादन 21 गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुधारों की गति और तेज करनी होगी। पारंपरिक सोच और काम करने के तरीकों में बदलाव की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2026 : 15 अगस्त को प्रदेशभर में होंगे देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन

ऊर्जा सुरक्षा और सप्तधारा पर जोर

प्रधानमंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा को भविष्य की बड़ी जरूरत बताते हुए परमाणु ऊर्जा क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य बताया और कहा कि इस दशक में पांच परमाणु रिएक्टर काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि चिप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा सेंटर के विस्तार के लिए बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी।

पीएम मोदी ने लाल किले से सप्तधारा का आह्वान भी किया। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, तेज कनेक्टिविटी, रक्षा शक्ति, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी तथा भारत की सॉफ्ट पावर को प्रमुख आधार बताया गया।

उन्होंने कहा कि भारत को लागत, गुणवत्ता और उत्पादन के स्तर पर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना होगा। पारंपरिक उत्पादों, मसालों और खाद्य वस्तुओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के साथ डिजिटल तकनीक, एआई और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत को नई ऊंचाइयां हासिल करनी होंगी।

यह भी पढ़ें : PM Modi Foreign Visit : तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा-व्यापार और इंडो-पैसिफिक सहयोग रहेगा फोकस

Dushmantha Chameera : चमीरा बने सुपरमैन…! हवा में उछल कर लपका अनुकूल का कैच, स्टार्क को हैट्रिक विकेट लेने में की मदद, देखिए विडियो
Dr Varnika Sharma : शोषण का होगा अंत, बचपन को मिलेगा हक, प्रदेश भर में छापेमारी के आदेश
Anna Hazare Reaction : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया !
Operation Sindoor : पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में उड़ा रहा भारत का डिफेंस सिस्टम, अब काउंटर अटैक शुरू
Surajpur Birthday Murder Case : मामी-भांजा रिश्ते में हत्या, जन्मदिन बना खून का बहाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Murder
Bilaspur Murder : फांसी बताकर छिपाया हत्या का राज, पोस्टमॉर्टम में खुलासा; पति-सास और देवर गिरफ्तार

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, ओटीपी और पहचान से छेड़छाड़ की शिकायतों से उठे सवाल

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंडक, इन संभागों में बूंदाबांदी के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने…

Gutkha Raid
Gutkha Raid : रायपुर में गुटखे के गोदाम पर अचानक पहुंची टीम, 50 से ज्यादा बोरे मिले, महाराष्ट्र के इनपुट से मचा हड़कंप

रायपुर के शदाणी दरबार मार्केट स्थित एक गोदाम…

Urkura Station
Urkura Station : बच्चों की चीख से मचा हड़कंप, ट्रेन के सामने जाने लगी महिला; स्टेशन मास्टर ने दौड़कर बचाई जान

रायपुर के उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?