CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चॉकलेट का लालच दे मामा ने भांजे पर किया चाकू से हमला, उंगलियां काटीं और….

चॉकलेट का लालच दे मामा ने भांजे पर किया चाकू से हमला, उंगलियां काटीं और….

By Newsdesk Admin
19/08/2025
Share
Jashpur Rape Case
Jashpur Rape Case

सीजी भास्कर, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा में एक युवक ने अपने 13 वर्षीय भांजे को चॉकलेट खिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर चाकू से हमला कर दिया।

Contents
  • चॉकलेट के बहाने ले गया सुनसान जगह
  • मरा समझकर भागा आरोपी
  • मरने का नाटक कर बचाई जान
  • पुलिस ने शुरू की तलाश

हमले में मासूम की उंगलियां काट दी गईं और दोनों कलाई की नसें भी क्षतिग्रस्त कर दी गईं। गला रेतने की कोशिश के बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर भाग निकला।

लेकिन होश में आने पर बच्चे ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई।

फिलहाल घायल मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चॉकलेट के बहाने ले गया सुनसान जगह

जानकारी के अनुसार लिमतरा के घटहापारा निवासी किसान महेश बरगाह का 13 वर्षीय बेटा सूर्यांस रविवार को घर में था। तभी उसका मामा आया और चॉकलेट खिलाने का लालच देकर उसे घर से बाहर ले गया।

इसके बाद गतौरा के बटाही खार इलाके के एक सुनसान स्थान पर पहुंचकर उसने मासूम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मरा समझकर भागा आरोपी

आरोपी ने पहले पीछे से बच्चे का मुंह दबाया और गले पर चाकू से वार किया।

इसके बाद दोनों हाथों की नस काट दी और उंगलियां भी काट डालीं। 

साथ ही पीठ और कमर पर भी कई वार किए।

हमले के बाद आरोपी ने सोचा कि बच्चा मर चुका है और मौके से फरार हो गया।

मरने का नाटक कर बचाई जान

मासूम सूर्यांस ने हमले के दौरान समझदारी दिखाते हुए बेहोश होने का नाटक किया।

हमलावर को लगा कि उसकी मौत हो गई है। जैसे ही आरोपी वहां से भागा, घायल बच्चे ने शोर मचाना शुरू किया। 

आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तुरंत उसे अस्पताल ले गए।

पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी और सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी हरीशचंद्र तांडेकर ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी मामा की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी शुरू कर दी है।

पुणे में सनसनीखेज वारदात: डिलीवरी एजेंट बन फ्लैट में घुसा रेपिस्ट, 22 साल की युवती से रेप कर सेल्फी ली
मकान बेचने के नाम पर 20 लाख की धोखाधड़ी:दुर्ग में एडवांस लेकर रजिस्ट्री दूसरे के नाम करवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
पी ले-पी ले ओ मेरे राजा… दारोगा की B’day पार्टी के लिए थाना बन गया ‘क्लब’, छलके जाम और हुआ डर्टी डांसौ
RERA Update : छत्तीसगढ़ रेरा ने घर खरीदारों को किया अलर्ट, खरीदारों को दी ये चेतावनी…!
Retired constable’s son’s stunt : पुलिस ने लगाया जुर्माना और दी चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?