CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UNESCO Cultural Heritage List : भारत ही नहीं अब विश्व की धरोहर बनी दिवाली, जानें कैसे

UNESCO Cultural Heritage List : भारत ही नहीं अब विश्व की धरोहर बनी दिवाली, जानें कैसे

By Newsdesk Admin
11/12/2025
Share
UNESCO Cultural Heritage List
UNESCO Cultural Heritage List

सीजी भास्कर, 11 दिसंबर। भारत के सबसे चहेते त्योहार दिवाली को अमूर्त विश्व धरोहर घोषित कर दिया गया है। यूनेस्को (UNESCO Cultural Heritage List) ने यह ऐलान अपने इंटर-गवर्नमेंटल कमेटी फॉर इंटैन्जिबल हेरिटेज के 20वें सत्र में किया जो कि राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले पर चल रहा था।

Contents
  • लिस्ट में किन चीजों का नाम हो सकता है शामिल?
  • भारत की ये 16 परंपराएं लिस्ट में शामिल
  • पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी
  • यूनेस्को का क्या काम है

बुधवार (10 दिसंबर) को आयोजित इस सत्र के दौरान जैसे ही दिवाली का नाम लिया गया पूरा ऑडिटोरियम जय हिंद, वंदे मातरम और भात माता की जय जैसे नारों से गूंजने लगा। आपको बता दें, यह सत्र कुल 6 दिन तक चलेगा। 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक जारी रहने वाले इस सत्र में 180 से भी ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हैं।

लिस्ट में किन चीजों का नाम हो सकता है शामिल?

UNESCO ने अपनी अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में दिवाली का नाम भी शामिल किया है। लेकिन अमूर्त विश्व धरोहर का आखिर मतलब क्या है? दरअसल यह यूनेस्को की ऐसी लिस्ट है जिसमें दुनिया की कल्चरल और ट्रेडिशनल चीजों के नाम शामिल किए जाते हैं। ध्यान रहे कि यह चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें हम अपने हाथों से स्पर्श तो नहीं सकते हैं लेकिन अनुभव जरूर कर सकते हैं। दिवाली का नाम शामिल होने से पहले इस लिस्ट में भारत की संस्कृति से जुड़ी 15 चीजें थीं।

भारत की ये 16 परंपराएं लिस्ट में शामिल

मालूम हो कि, यूनेस्को UNESCO Cultural Heritage List ने दिवाली को मिला कर भारत की कुल 16 परंपराओं को अपनी अमूर्त विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया है। रामलीला को साल 2008, वेद पठन को 2008, कुटियट्टम को 2008, राम्मन को 2009,

कालबेलिया लोक गीत-नृत्य को 2010, छऊ नृत्य को 2010, मुदियेडू को 2010, लद्दाख में बौद्ध पाठ को 2012, मणिपुर का संकीर्तन (2013), जंडियाला गुरु के ठठेरा बर्तन निर्माण (2014), नवरोज को 2016, योग (2016), कुंभ मेला (2017), कोलकाता की दुर्गा पूजा (2021), गुजरात का गरबा (2023) और दिवाली को साल 2025 में शामिल किया गया है।

पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा कि भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं। हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह रोशनी और सच्चाई का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली के शामिल होने से इस त्योहार की ग्लोबल लोकप्रियता और भी बढ़ेगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें हमेशा रास्ता दिखाते रहें।

यूनेस्को का क्या काम है

UNESCO संयुक्त राष्ट्र (UN) का एक विशेष संगठन है। इसका काम शिक्षा (Education), विज्ञान (Science,), संस्कृति (Culture) और संचार (Communication) के जरिए विश्व में शांति और सुरक्षा को कायम रखना है।

Breaking News 🔵🟠 क्यों “साजन की तलाश‌ में जुटी दुर्ग पुलिस.…..❓” 🛑 सीसीटीवी कैमरे में कौन हुआ कैद
Big Accident Break : नशे में 110 की स्पीड से दौड़ाई बस, पलटने से 5 की मौत, 38 घायलों में 5 गंभीर, भोपाल से हैदराबाद जा रही थी बस
अफेयर के शक में पत्नी और 3 बेटियों का बेरहमी से कत्ल! सोते वक्त फावड़े से हमला, कोर्ट ने हत्यारे को 4 बार सुनाई उम्रकैद..
बलौदा बाजार आगजनी हिंसा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 14 तक बढ़ी, पुलिस पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत करेगी चालान
OMG…Gold 🪙 की टूटी आशा 🛑 आज नहीं खेल पाएंगी फायनल मुकाबला विनेश फोगाट 🛑 वजन बढ़ने से हुईं डिस्क्वालिफाइड, PM मोदी ने कहा…”विनेश आप चैंपियनों की चैंपियन हैं”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?