सीजी भास्कर, 14 अगस्त। नई दिल्ली। देश के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर प्रधानमंत्री के आगमन, ध्वजारोहण और राष्ट्र के नाम संबोधन तक का पूरा कार्यक्रम तय किया गया है। (Red Fort Independence Day 2026)
यह भी पढ़ें : Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी
सुबह 6:50 बजे से शुरू होगा कार्यक्रम
6:50 बजे: लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर की टुकड़ी अपनी जगह लेगी।
6:55 बजे: रक्षा सचिव लाल किले पहुंचेंगे और प्राचीर के नीचे निर्धारित स्थान पर जाएंगे।
6:56 से 7:00 बजे: थलसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) लाल किले पहुंचेंगे।
7:05 बजे: रक्षा राज्य मंत्री समारोह स्थल पर पहुंचेंगे।
7:11 बजे: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाल किले पहुंचेंगे।
7:18 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लाहौरी गेट पहुंचेंगे। यहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री और रक्षा सचिव उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद रक्षा सचिव प्रधानमंत्री का परिचय दिल्ली एरिया के GOC से कराएंगे।

PM मोदी करेंगे गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण : Red Fort Independence Day 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली एरिया के GOC के साथ गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह लिफ्ट या सीढ़ियों के रास्ते लाल किले की प्राचीर पर पहुंचेंगे। यहां रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
यह भी पढ़ें :Mungeli Independence Day Celebration : गरिमामय माहौल में मनेगा स्वतंत्रता दिवस, शहीद परिवारों का होगा सम्मान
7:30 बजे ध्वजारोहण और 21 तोपों की सलामी
सुबह 7:30 बजे: राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद गार्ड की ओर से राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी। सैन्य बैंड राष्ट्रगान बजाएगा और 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।
इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर की टुकड़ी वापस जाएगी। इसी दौरान भारतीय वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर फ्लाईपास्ट करेंगे और समारोह में मौजूद मेहमानों पर फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा करेंगे। हेलिकॉप्टरों पर तिरंगा और वंदे मातरम् के ध्वज भी नजर आएंगे।
7:36 बजे PM मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित : Red Fort Independence Day 2026
सुबह 7:36 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद राष्ट्रीय गीत और फिर राष्ट्रगान होगा। इसके बाद गुब्बारे छोड़े जाएंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री प्राचीर से नीचे आएंगे। सीढ़ियों के पास रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख उन्हें विदा करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री, रक्षा सचिव और दिल्ली एरिया के GOC के साथ लाल किले के निचले हिस्से में पहुंचेंगे और वहां से रवाना होंगे।
ख़बरें और भी हैं :Raipur Traffic Advisory : 15 अगस्त से पहले रायपुर हाई अलर्ट, 800 पुलिसकर्मी तैनात; जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान



