CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

By Newsdesk Admin
13/08/2026
Share
Independence Day
Independence Day

रायपुर, 13 अगस्त। धमतरी में स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को शहर का माहौल देशभक्ति के रंग में नजर (Independence Day) आया। डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में सुबह से ही परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां चलती रहीं। मैदान में पुलिस, नगर सैनिकों, स्काउट गाइड और एनसीसी की टुकड़ियों की गतिविधियों के बीच लोगों की नजरें भी अंतिम तैयारियों पर टिकी रहीं।

Contents
  • परेड में दिखी पूरी तैयारी Independence Day
  • रात में जगमगाएंगे भवन और स्मारक
  • 15 अगस्त को अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि Independence Day
  • स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों का होगा सम्मान

15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन ने भी किसी तरह की कमी नहीं छोड़ने की तैयारी की है। इसी क्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय की मौजूदगी में फुल ड्रेस रिहर्सल कराई गई। इस दौरान अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें : Heart Attack Golden Hour : छत्तीसगढ़ के 7 शहरों में खुलेगी कैथ लैब, हार्ट मरीजों को मिलेगा समय पर इलाज

Independence Day
Independence Day

परेड में दिखी पूरी तैयारी Independence Day

डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित अंतिम रिहर्सल सुबह 9 बजे शुरू हुई। इसमें पुलिस एवं नगर सैनिकों की टुकड़ियों के साथ स्काउट गाइड और एनसीसी के कैडेट शामिल हुए। रिहर्सल के दौरान 15 अगस्त के मुख्य समारोह में होने वाली व्यवस्थाओं को लगभग उसी रूप में दोहराया गया।

जिला मुख्यालय में इस बार स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति और संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की भी रिहर्सल कराई गई। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Truck Accident : रायपुर में नाले में गिरी 20 चक्के की ट्रक, पलटने का खतरा,बाल-बाल बचे लोग

रात में जगमगाएंगे भवन और स्मारक

स्वतंत्रता दिवस के पहले और 15 अगस्त की रात जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों के साथ राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए भी प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

अंतिम रिहर्सल के दौरान एसडीएम पीयूष तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं के अलावा गणमान्य नागरिक भी मैदान में पहुंचे। रिहर्सल के दौरान अधिकारियों ने समारोह की व्यवस्थाओं को करीब से देखा और जरूरी तैयारियों की समीक्षा की।

Independence Day
Independence Day

15 अगस्त को अजय चंद्राकर होंगे मुख्य अतिथि Independence Day

जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा। इसके एक मिनट बाद यानी 8 बजकर 56 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर परेड की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर विधायक अजय चंद्राकर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़ेंगे। सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर गुब्बारे उड़ाए जाएंगे और हर्ष फायर होगा। इसके बाद 9 बजकर 45 मिनट पर परेड कमांडरों का परिचय कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Bear Attack : घर का दरवाजा पार कर बाहर निकले भालू, पीछे कुत्तों का झुंड पड़ा तो भागते दिखे

Independence Day
Independence Day

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में सुबह 9 बजकर 56 मिनट पर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद परिवारों का सम्मान (Independence Day) किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से विधायक अजय चंद्राकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिस तरह की व्यवस्था मैदान में दिखाई दी, लगभग उसी व्यवस्था के साथ 15 अगस्त को जिला मुख्यालय का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं : CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी, इन इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

रिपोर्टर : रिजवान मेनन

Raipur Civic Issues : 15 साल बाद भी अधूरा विकास, बुनियादी सुविधाओं से रहवासी वंचित
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या
Raigarh Traffic Route : रायगढ़ में आज ध्वजारोहण करेंगे वित्तमंत्री ओपी चौधरी, परेड की लेंगे सलामी, समारोह को लेकर बदला यातायात मार्ग
Chhattisgarh Teacher Transfer : 13 हजार शिक्षकों का तबादला, 800 नहीं पहुंचे कार्यस्थल, दो दिन में नहीं तो होगी कार्रवाई
निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई तेज, जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?