CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने में बस पलटी, 9 की मौत, मौके पर मची चीख पुकार, नीचे दबे शव निकाले गए, कई घायलों में कुछ गंभीर, 35 यात्री थे सवार

महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने में बस पलटी, 9 की मौत, मौके पर मची चीख पुकार, नीचे दबे शव निकाले गए, कई घायलों में कुछ गंभीर, 35 यात्री थे सवार

By Newsdesk Admin
29/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 नवंबर। महाराष्ट्र के गोंदिया में आज दोपहर साढ़े 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

खबर मिली है कि घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के पीछे की वजह बाइक को बचाने के चक्कर में बस का अनियंत्रित होना बताया गया है। गोंदिया-कोहमारा स्टेट हाईवे पर खजरी गांव के करीब बाइक को बचाने के चक्कर में शिवशाही बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बस के पलटने से कुछ लोग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई और‌ मंजर देख चीख-पुकार मच गई। हादसे में पलटने वाली बस महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की थी। ये बस भंडारा से साकोली लखानी होते हुए गोंदिया की ओर जा रही थी। इस बस का नंबर MH 09 EM 1273 बताया गया है। बस के सामने टर्निंग सड़क थी और अचानक सामने से बाइक आ गई। बाइक चालक को बचाने के चक्कर में बस ड्राइवर ने कट मारा, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 9 की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। चश्मदीदों के अनुसार बस ड्राइवर हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। राहगीरों के सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों को इलाज के लिए गोंदिया के जिला शासकीय अस्पताल (केटीएस) में भर्ती कराया। हादसे का शिकार हो चुकी बस को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली गई और उसे वहां से हटाया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजन को सूचना भेज दी गई है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Former MLA Ransom Case : बिलासपुर के पूर्व विधायक से फिरौती मांगने वाला प्रयागराज जंक्शन से गिरफ्तार
MP Teacher Recruitment Delay: अधूरी भर्तियां, नई टाइमलाइन ने बढ़ाया उम्मीदवारों का इंतजार
CG Breaking : धमतरी जिले के तहसीलदार Suspend, कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन पर संभाग आयुक्त कावरे की बड़ा Action
Katghora Road Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक ने कराया हादसा, बस-बोलेरो की भिड़ंत में 8 घायल
अरेरा कॉलोनी, मिनाल-नयापुरा में आज बिजली कटौती, 60 इलाकों में असर, दानिशकुंज, चाणक्यपुरी में भी सप्लाई नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा
King Cobra Rescue : बाथरूम से निकला 6 फीट का किंग कोबरा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : कोरबा के अजगरबहार…

Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान
Chhattisgarh Electricity Bill Protest : स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल (Electricity Bill Protest),…

BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत
BSP Scrap Theft Case : बीएसपी लोहा चोरी मामले में पूर्व GM हिमांशु भूषण मलिक को हाई कोर्ट से जमानत

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : भिलाई स्टील प्लांट…

Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Abujhmarh Independence Day : जहां तिरंगे से डरते थे ग्रामीण, वहां पहली बार शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

अबूझमाड़ के बोटेर गांव में इस बार स्वतंत्रता…

Job Fraud in Chhattisgarh
Job Fraud in Chhattisgarh : नौकरी का झांसा देकर 8.95 लाख की ठगी, वर्दी दिखाकर युवाओं को फंसाया

Job Fraud in Chhattisgarh : पुलिस के मुताबिक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?