CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

By Newsdesk Admin
22/09/2026
Share
Kalki 2 Shooting Update
Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

सीक्वल की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार

सीजी भास्कर, 22 सितम्बर। प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक करीब 30 प्रतिशत शूटिंग पूरी होने की बात कही जा रही है। फिल्म की टीम ने अमिताभ बच्चन और कमल हासन के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। अब प्रभास के सेट पर लौटने का इंतजार किया जा रहा है। (Kalki 2 Shooting Update)

Contents
  • सीक्वल की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार
  • पैन इंडिया अभिनेता के कैमियो की चर्चा : Kalki 2 Shooting Update
  • फरवरी में शुरू हुई थी अमिताभ और कमल हासन की शूटिंग

‘कल्कि 2898 एडी’ के पहले भाग ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। ऐसे में इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं और इसमें प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन तथा कमल हासन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें : Malamaal Weekly Sequel Update: 20 साल बाद फिर लौटेगी हंसी? रीतेश–परेश–राजपाल की तिकड़ी पर बड़ा अपडेट

Kalki 2 Shooting Update
Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

 

पैन इंडिया अभिनेता के कैमियो की चर्चा : Kalki 2 Shooting Update

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए एक पैन इंडिया अभिनेता को कैमियो भूमिका के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कास्टिंग लगभग पूरी हो चुकी है। हालांकि, कैमियो करने वाले अभिनेता के नाम का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में और कमल हासन सुप्रीम यास्किन की भूमिका में नजर आएंगे। पहले भाग में दोनों कलाकारों के बीच स्क्रीन पर साथ में ज्यादा दृश्य नहीं थे, लेकिन सीक्वल में दोनों के बीच अहम दृश्य देखने को मिल सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Instagram AI Voice Effects Feature : इंस्टाग्राम का नया AI फीचर, अब Voice Note भी बनेगा एंटरटेनमेंट-आवाज बदलेगी एक क्लिक में

फरवरी में शुरू हुई थी अमिताभ और कमल हासन की शूटिंग

इसी साल फरवरी में अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इनमें वह कमल हासन के साथ नजर आए थे। दोनों कलाकारों ने सेट पर साथ शूटिंग की थी। तस्वीरों को दर्शकों की ओर से काफी प्रतिक्रिया मिली थी।

फिल्म की कहानी  (Kalki 2 Shooting Update) को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, दीपिका पादुकोण की जगह किस अभिनेत्री को शामिल किया जाएगा, इसे लेकर भी चर्चा जारी है। साई पल्लवी का नाम सामने आया है, लेकिन उनकी कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रभास के पास इस समय ‘स्पिरिट’ और ‘सलार 2’ जैसे प्रोजेक्ट भी हैं। ऐसे में ‘कल्कि 2’ की शूटिंग और आगे की रिलीज योजना प्रभास के बाकी प्रोजेक्ट्स की समयसीमा पर भी निर्भर करेगी।

 

यह भी पढ़ें : Recovery in the name of vehicle fitness : बिलासपुर में एजेंट बोले- बिना बारकोड रेडियम नहीं होगा ऑनलाइन अपडेट

 

ख़बरें और भी हैं : Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

दरोगा जी मिस्टेक हो गई! बिना पिस्टल लिए रेड पर गए, घर से चोरों ने चुरा ली सर्विस रिवॉल्वर, सस्पेंड हो गए
Budget 2026 Stock Market Fall : बजट के बाद बाजार में तेज बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पहलगाम हमले की ‘कीमत’ भोपाल ने चुकाई! एशियन रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी छिनी, वियतनाम को मिली
नड्डा की सर्वदलीय बैठक: संसद के मॉनसून सत्र में 8 अहम विधेयकों पर सहमति की रणनीति….
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी आज को होगी सिविल डिफेंस वॉर मॉक ड्रिल, जानें क्या है नागरिकों के लिए हिदायतें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत
Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत

भिलाई स्टील प्लांट हादसा (Bhilai Steel Plant Accident)…

Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजीडेंसी के मकान…

मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खुलीं, 21.62 लाख रुपए नकद मिले; सोने-चांदी के आभूषण भी निकले

  दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की 11…

Kalki 2 Shooting Update
Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

Kalki 2 Shooting Update : इसी साल फरवरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?