CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Adani Power Korba : पताढ़ी से लगे तीन कोल ब्लाक की दौड़ में अदाणी भी शामिल, अदाणी ने सबसे बड़ी बोली लगाई

Adani Power Korba : पताढ़ी से लगे तीन कोल ब्लाक की दौड़ में अदाणी भी शामिल, अदाणी ने सबसे बड़ी बोली लगाई

By Newsdesk Admin
07/11/2025
Share
Adani Power Korba
Adani Power Korba

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाते हुए अदाणी पावर लिमिटेड (Adani Power Korba) ने कोरबा के तीन प्रमुख कोल ब्लाक — तौलीपाली, बताती और कोलगा वेस्ट के लिए बोली लगाई है। कमर्शियल कोल माइनिंग के तहत कोरबा के कुल पांच ब्लाकों में से इन तीनों पर अदाणी समेत तीन कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

Contents
  • 14वीं कोल माइनिंग नीलामी में शामिल हैं ये ब्लाक
  • पर्यावरणीय मंजूरी और विरोध बने बड़ी चुनौती
  • नौकरी के वादे अब तक अधूरे

अदाणी पावर का 600 मेगावाट का संयंत्र (Adani Power Korba) वर्तमान में पताढ़ी में संचालित है, और अगले पांच वर्षों में इसे चार चरणों में 3,240 मेगावाट तक विस्तार देने की योजना है।
इस विस्तार के साथ कंपनी को प्रतिदिन लगभग 55,000 टन कोयले की आवश्यकता होगी। संयंत्र से मात्र 32 किलोमीटर के दायरे में ये तीनों कोल ब्लाक स्थित हैं, जिससे अदाणी को कोयले की सुगम आपूर्ति का लाभ मिल सकता है।

14वीं कोल माइनिंग नीलामी में शामिल हैं ये ब्लाक

कर्ज से लदी लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड का अधिग्रहण करने के बाद अदाणी समूह ने पताढ़ी प्लांट के अधूरे हिस्सों का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। अप्रैल 2026 तक संयंत्र के लाइटअप की तैयारी है। फिलहाल कंपनी को एसईसीएल (SECL) से गेवरा और दीपका खदानों के माध्यम से कोयला आपूर्ति की जा रही है। आगामी चरणों के लिए घरेलू स्रोतों से कोयला प्राप्त करने की दिशा में कंपनी ने तौलिपाली, बताती और कोलगा वेस्ट ब्लाकों (Adani Power Korba) पर फोकस किया है। कोयला मंत्रालय की 14वीं कमर्शियल नीलामी में छत्तीसगढ़ के 15 ब्लाकों में से 5 ब्लाक अकेले कोरबा जिले में हैं।

पर्यावरणीय मंजूरी और विरोध बने बड़ी चुनौती

सभी प्रस्तावित ब्लाक बड़े झाड़ के जंगलों में स्थित हैं। कंपनियों को इन्हें विकसित करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय, जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन से मंजूरी लेनी होगी।
इसी क्षेत्र के मदनपुर साउथ वेस्ट ब्लाक (Adani Power Korba) के विरोध का अनुभव पहले से ही सामने आ चुका है। आदिवासी समुदाय भूमि अधिग्रहण और रोजगार को लेकर विरोध जता चुका है, जिससे भविष्य में परियोजनाओं को लेकर चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

नौकरी के वादे अब तक अधूरे

वर्ष 2004 में पताढ़ी क्षेत्र के ग्रामीणों से उनकी जमीन लैंको अमरकंटक पावर के लिए ली गई थी। उस समय स्थायी नौकरी और उचित मुआवजे का वादा किया गया था। बाद में आर्थिक संकट के चलते लैंको की परियोजना रुक गई और 2024 में इसे अदाणी समूह (Adani Power Korba) ने अधिग्रहित कर लिया। लेकिन अब तक प्रभावित ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिला है, जिससे उनमें गहरी नाराजगी है।

भविष्य में कंपनी को नई दो इकाइयाँ (पांचवीं और छठी) स्थापित करनी हैं, जिसके लिए अतिरिक्त भूमि चाहिए। लेकिन स्थानीय लोग स्पष्ट कह चुके हैं कि पहले प्रभावितों को नौकरी दी जाए, उसके बाद ही आगे की बात होगी। ग्रामीणों के विरोध से विस्तार परियोजना के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

आilaaa….❗ दुकानदार ने चिपकाया ऐसा नियम कि लोग कभी नहीं लौटाएंगे खरीदा हुआ सामान, ग्राहकों के बहाने हो जाएंगे फेल…..❗कहा – इससे बंद हो जाएगा लौटाने का खेल
Pawan Singh Election Decision : पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा – विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, राजनीति में आने का मकसद कुछ और था
भिलाई सूर्या मॉल के 8 स्पा सेंटर्स में पुलिस छापा, मिली संदिग्ध ऐक्टिविटी, 10 युवतियों सहित 13 से पूछताछ
ट्रेन में अब लगेज लिमिट, ज्यादा सामान लगेगा भारी जुर्माना
‘सिंदूर से तंदूर तक…’ ऑपरेशन सिंदूर पर अदनान सामी ने किया रिएक्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Salon Theft
Salon Theft : रायपुर के सैलून से लाखों का सामान गायब, हावड़ा पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर के फाफाडीह चौक स्थित सैलून से लाखों…

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?