CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सर्जरी के लिए चाहिए थे पैसे, तो बना फर्जी SDM! नौकरी का झांसा देकर छात्र से कर ली ठगी

सर्जरी के लिए चाहिए थे पैसे, तो बना फर्जी SDM! नौकरी का झांसा देकर छात्र से कर ली ठगी

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां महाराष्ट्र के एक ठग ने खुद को एसडीएम बताकर एक छात्र से नौकरी के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी महाराष्ट्र का रहने वाला है. पूछताछ में उसने बताया कि उसे सर्जरी के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने ऐसा किया.जानकारी के अनुसार, इंदौर के एक बीबीए छात्र सारांश मिश्रा के साथ यह ठगी तब हुई, जब आरोपी संकेत चव्हाण ने खुद को भोपाल में राजस्व विभाग का अपर कलेक्टर बताया. उसने बड़ी चतुराई से छात्र को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और इस बहाने उससे एक लाख रुपये ऐंठ लिए.एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, आरोपी संकेत चव्हाण ने घर के बाहर ‘अपर कलेक्टर’ की नेम प्लेट लगा रखी थी, ताकि लोग उसकी बातों पर आसानी से भरोसा कर लें. उसने खुद को एक प्रभावशाली अधिकारी बताकर छात्र को विश्वास में लिया और पैसे वसूल लिए.

इस ठगी का खुलासा दो दिन पहले हुआ, जब छात्र सारांश मिश्रा को संदेह हुआ और उसने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस किया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि संकेत चव्हाण पहले भी इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और महाराष्ट्र में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं.एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपी ने खुद को एसडीएम के रूप में इंट्रोड्यूस किया और अपना बैच भी बताया कि वो 2011 बैच का है. उसके यहां रीडर का पद रिक्त है. इसी को लेकर उसने छात्र से 70 हजार रुपये ले लिए और कहा कि वो रीडर के पद का नियुक्ति पत्र जारी करके देगा. इसके बाद छात्र ने काफी दिनों तक इंतजार किया, लेकिन कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो उसने शिकायत थाने में की. 

आरोपी खजराना में रह रहा था. इस मामले में एक लाख रुपये की डील हुई थी, जिसमें 70 हजार रुपये छात्र ने दिए थे. आरोपी ने ऐसे कागजात तैयार किए थे, जिन्हें देखकर लगे कि शासकीय कागजात हैं. उन सबका परीक्षण किया जा रहा है. आरोपी को पैसे की जरूरत थी, इसको सर्जरी भी करानी थी. उसी को लेकर इसने ऐसा किया, पूछताछ में आरोपी ने ऐसा कबूल किया है.

Pension Scheme Option : 30 सितंबर से पहले चुन लें यूपीएस का रास्ता, वरना चूक जाएंगे कर्मचारी
दो बेटियां की थी शादी… एक की पहुंची बारात, दूसरा दूल्हा दे गया दगा, फिर फोन कर कही ये बात
एलन मस्क ने भारत में घटाए X Premium के दाम, 47% तक सस्ता मिलेगा सब्सक्रिप्शन
Chai Demand Murder Case: एक कप चाय न मिलने पर बेटे ने मां की जान ली, मनेंद्रगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात
Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Compensation Fraud Chhattisgarh
Compensation Fraud Chhattisgarh : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Compensation Fraud Chhattisgarh : पुलिस मामले से जुड़े…

Road Safety
Road Safety : तखतपुर-बरेला मार्ग की बदहाल सड़क पर सख्त हुए तोखन साहू, जल्द मरम्मत के दिए निर्देश

मुंगेली जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था…

BJP Congress Food Controversy
BJP Congress Food Controversy : कांग्रेस पर शाकाहारी खाने को नॉन-वेज बताने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

BJP Congress Food Controversy :विवाद कैसे शुरू हुआ,…

Raipur Vehicle Theft
Raipur Vehicle Theft : 10 गाड़ियां चोरी के दावे पर पुलिस का खंडन, 15 दिनों में 2 बाइक चोरी

Raipur Vehicle Theft : पुलिस अब आसपास लगे…

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?