CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Doctor’s achivement: इंसान के शरीर में फिट किया सुअर का लिवर, डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी सफलता

Doctor’s achivement: इंसान के शरीर में फिट किया सुअर का लिवर, डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी सफलता

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

पहली बार इंसान के शरीर में जीन-एडिटेड सुअर का लिवर ट्रांसप्लांट किया है

सीजी भास्कर, 27 मार्च। चीन के डॉक्टरों ने एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पहली बार इंसान के शरीर में जीन-एडिटेड सुअर का लिवर ट्रांसप्लांट किया है। इस सफलता ने दुनियाभर के वैज्ञानिकों और मेडिकल क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगा दी है। इस ट्रांसप्लांट के जरिए यह दिखाया गया है कि आने वाले समय में अंगों की भारी कमी को पूरा करने के लिए सुअर के अंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह ट्रांसप्लांट पिछले साल चीन के एक अस्पताल में ब्रेन-डेड मरीज पर किया गया था. डॉक्टरों की मानें तो सुअर का लिवर इंसान के शरीर में 10 दिन तक अच्छी तरह से काम करता रहा. इस दौरान, लिवर का रक्त प्रवाह सही रहा और शरीर में सूजन या इन्फेक्शन का कोई भी लक्षण नहीं दिखा. डॉक्टरों ने इसे एक बड़ी सफलता मानते हुए इसे एक महत्वपूर्ण शोध परिणाम बताया है.

अंगो की कमी बड़ी समस्या

दुनियाभर में अंगों की कमी एक बड़ी समस्या बन चुकी है. अमेरिका में अकेले 1 लाख से ज्यादा लोग अंग ट्रांसप्लांट के लिए इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में वैज्ञानिकों ने लंबे समय से सुअर के अंगों को इंसान में ट्रांसप्लांट करने की दिशा में काम करना शुरू किया है, क्योंकि सुअर के अंग मानव अंगों से काफी मिलते-जुलते हैं.

इससे पहले, कई बार सुअर के किडनी और दिल का इंसान में ट्रांसप्लांट किया गया है, लेकिन लिवर ट्रांसप्लांट ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित हुआ था. लिवर का काम काफी जटिल होता है, क्योंकि यह रक्त को साफ करना, हानिकारक तत्वों को बाहर निकालना, पाचन में मदद करना और शरीर के कई अहम कार्य करता है.

6 जीन बदलाव किए गए थे

चीन के डॉक्टरों ने सुअर के लिवर में छह जीन बदलाव किए थे, ताकि यह इंसान के शरीर में बेहतर तरीके से काम कर सके. इस ट्रांसप्लांट के दौरान, इंसान का खुद का लिवर भी शरीर में मौजूद था, ताकि यह देखा जा सके कि सुअर का लिवर कैसे काम करता है. हालांकि, इस प्रयोग को 10 दिन बाद परिवार के अनुरोध पर समाप्त कर दिया गया.

इस सफलता ने दुनिया भर के डॉक्टरों और शोधकर्ताओं को एक नई उम्मीद दी है. अब यह माना जा रहा है कि सुअर के अंगों का इस्तेमाल इंसान के शरीर में अस्थायी रूप से किया जा सकता है, खासकर उन मरीजों के लिए जिनके लिवर की हालत बहुत खराब हो और उन्हें जल्दी से ट्रांसप्लांट की जरूरत हो.

इस शोध के सह-लेखक डॉ. लिन वांग इसे एक बड़ी उपलब्धि मानती है. उन्होंने कहा कि यह शोध इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भविष्य में अंगों की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।

इस नई खोज ने यह भी साबित किया कि सुअर के अंगों के इस्तेमाल में कुछ बड़ी चुनौतियां तो हैं, लेकिन सही तरीके से जीन-संशोधन करके इन अंगों का उपयोग इंसान के शरीर में किया जा सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इस तरह के ट्रांसप्लांट से लाखों लोगों की जान बचाई जा सकती है.

मेरठ में एक और कांड… बेडरूम में बीवी के आशिक को देख बौखलाया पति, शरीर के एक-एक अंग का कर दिया ऐसा हाल

छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क और मजबूत, अनूपपुर-कटनी तीसरी रेल लाइन का काम पूरा, ये होगा फायदा
HC की सरकार को फटकार- शोर प्रतिबंध के बावजूद हादसा कैसे
भारत का छोटा सा वो ड्रोन जिसने पाकिस्तान को घर में घुस कर मारा, मचा दी तबाही
जनेऊ उतारकर आओ तब मिलेगी एंट्री’… 45 मिनट तक रिक्वेस्ट करता रहा छात्र, छूट गया मैथ का एग्जाम
भारत का पलटवार: ओकारा आर्मी कैंट पर ड्रोन हमला, पाकिस्तान में दहशत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar Crocodile Sighting
Baloda Bazar Crocodile Sighting : इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग को दी गई सूचना

Baloda Bazar Crocodile Sighting :वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार…

Forex Trading Scam 
Forex Trading Scam : निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव, पैसे वापस करने की मांग

Forex Trading Scam  :घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो…

Gajendra Yadav Resignation Demand
Gajendra Yadav Resignation Demand : रायपुर में छात्रों का प्रदर्शन, NSUI ने दिया समर्थन

Gajendra Yadav Resignation Demand : छात्रों ने स्पष्ट…

BSP QUARTER ENCROACHMENT
BSP Quarter Encroachment : नंदिनी माइंस में 650 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का दावा

bsp-quarter-encroachment :मामले में बीएसपी प्रशासन विभाग के सहायक…

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?