CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

By Newsdesk Admin
12/09/2026
Share
Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

सीजी भास्कर, 12 सितम्बर। कोरबा, दीपका बस्ती में शुक्रवार सुबह कमरे में आग लगने से 11वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र दिलीप कंवर की मौत हो गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर छात्र को बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद दीपका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। (Student Fire Death)

Contents
  • छत से धुआं निकलता देख मची हलचल : Student Fire Death
  • कमरे से ऑयल पेंट और माचिस मिली
  • तीन दिन पहले ही शुरू किया था स्कूल जाना : Student Fire Death
  • पुलिस जांच में जुटी

 

यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड को होटल में मिलने बुलाया, कमरे में घुसते ही करने लगा ऐसी डिमांड, प्रेमिका नहीं मानी तो खुद को लगा ली आग

 

छत से धुआं निकलता देख मची हलचल : Student Fire Death

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिलीप की बड़ी मां घर की छत पर कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान उन्हें नीचे कमरे से धुआं निकलता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत परिजनों को आवाज दी।

परिजन कमरे के पास पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर कमरा धुएं से भरा हुआ था और दिलीप गंभीर रूप से झुलसा हुआ मिला। उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें :Coaching Fire : जान बचाने के लिए इमारत से कूदे छात्र, कोचिंग सेंटर में आग से 14 लोगों की मौत

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

 

कमरे से ऑयल पेंट और माचिस मिली

घटना की सूचना मिलने पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच के दौरान ऑयल पेंट और माचिस बरामद की है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

मोहल्ले में इस बात की चर्चा है कि आग किसी वजह से लगी हो सकती है, जबकि एक अन्य आशंका आत्महत्या से जुड़ी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इनमें से किसी भी वजह की पुष्टि नहीं की है। आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Car Fire : चलती टाटा सफारी में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

तीन दिन पहले ही शुरू किया था स्कूल जाना : Student Fire Death

दिलीप आत्मानंद स्कूल दीपका में कक्षा 11वीं का छात्र था। बताया जा रहा है कि सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करने के बाद उसने करीब तीन दिन पहले ही दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था। कुछ दिनों बाद उसकी अर्धवार्षिक परीक्षा भी होने वाली थी और वह इसकी तैयारी कर रहा था।

उसके पिता एसईसीएल की बगदेवा खदान के ब्लास्टिंग विभाग में काम करते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में घटनास्थल से मिले सामान और अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी।

 

ख़बरें और भी हैं : Kondagaon Sahyog Chaupal Case : दो गुटों में बंटे गांव का कूटनीतिक अंत! एसपी की ‘सहयोग चौपाल’ ने कराई दोनों पक्षों में कड़ाई से सुलह

India Indonesia Defence Deal : ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने पर सहमत इंडोनेशिया, रक्षा सहयोग को नई मजबूती
भिलाई में एक हजार वर्गफुट पर बनने वाले मकान में सीसीटीवी अब हो जाएगा कंप्लसरी, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की एक और पहल, देखिए जनता से अपील में क्या बोले MLA रिकेश…..
प्यार में धोखा या मानसिक शोषण? साइकोलॉजिस्ट रजिता की दर्दनाक कहानी…
नवरात्रि के बाद शराबियों की तैयारी, अवैध बिक्री के लिए शराब स्टोर कर रहे आधा दर्जन से ज्यादा गिरफ्तार
Spinner’s amazing performance in IPL : 24 में 20 डॉट बॉल फेंककर बनाया नया रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?