CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग और सुपेला भिलाई के 216 खातों से करीब 1.87 करोड़ का संदिग्ध लेन देन, केंद्रीय गृह मंत्रालय के पोर्टल हुआ खुलासा, FIR दर्ज

दुर्ग और सुपेला भिलाई के 216 खातों से करीब 1.87 करोड़ का संदिग्ध लेन देन, केंद्रीय गृह मंत्रालय के पोर्टल हुआ खुलासा, FIR दर्ज

By Newsdesk Admin
08/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 जनवरी। फेडरल बैंक शाखा दक्षिण गंगोत्री सुपेला के 105 खातों से एक करोड़ 1 लाख व कर्नाटक बैंक की स्टेशन रोड दुर्ग शाखा के 111 बैंक खातों से 86 लाख 33 हजार रुपए के संदिग्ध लेन देन को गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल के द्वारा उजागर किया गया। इस मामले में सुपेला थाना एवं मोहन नगर थाना के द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है। साथ ही दोनों बैंक खातेदार की KYC भी मांगी गई है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने कहा है कि इन खातों के माध्यम से साइबर रिलेटेड क्राइम हुए हैं। खाता खुलवाने में बैंक कर्मचारियों की मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल मामला विवेचना में है जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत खुलासा हो सकेगा। यह संदिग्ध लेनदेन 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक 1 वर्ष की अवधि में हुआ है। दुर्ग भिलाई के दो बैंक एक कर्नाटक बैंक स्टेशन रोड दुर्गा दूसरा फेडरल बैंक दक्षिण गंगोत्री सुपेला के क्रमशः 111 एवं 105 खातों से एक करोड़ 87 लाख रुपए के ट्रांजेंक्शन हुए हैं जो कि साइबर फ्रॉड की श्रेणी में आता है। यह बैंक खाता खुलवाने में किसकी भूमिका है, इसका मेडिएटर कौन है, खातेदार को पहले फुसला कर लालच देकर कहते बनवाए गए हैं यह सारी जांच की जा रही है ताकि मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके।

दोनों ही बैंक कर्मचारियों की अहम भूमिका-एसपी

एसपी श्री शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के के माध्यम से यह खुलासा हुआ है पूरे मामले का विश्लेषण जारी है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस साइबर फ्रॉड पूरे मामले में बैंक कर्मचारियों की महती भूमिका रही है। जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि फेडरल बैंक दक्षिण गंगोत्री सुपेला शाखा से कल 105 खाता से करीब एक करोड़ 1 लाख रुपए का लेनदेन हुआ है जिस पर सुपेला थाना में अपराध पंजीबद किया गया है और बैंक से इस संदिग्ध लेनदेन के संबंध में जानकारी ली जा रही है।


मोहन नगर थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समनवय पोर्टल के माध्यम से म्यूल एकांउट खाता धारको का अवलोकन पर पाया गया कि कर्नाटक बैंक शाखा स्टेशन रोड दुर्ग में कुल 111 खाता धारको के एकाउंट में देश के अलग अलग राज्यों में हुए अनेको लोगो से हुए अलग अलग सायबर फ्राड का कुल रकम करीब 86 लाख 33 हजार 247 रूपये को 111 खातों में प्राप्त किया गया है। पोर्टल द्वारा वर्ष 1 जनवरी 2024 से लेकर के 31 दिसंबर 2024 तक इन खातों में हुए लेनदेन का अभिलेख प्रस्तुत किया गया है। कर्नाटका बैंक शाखा स्टेशन रोड दुर्ग थाना मोहन नगर विवरण अनुसार 111 बैंक खाता धारक के खिलाफ मोहन नगर पुलिस के द्वारा 317 (2), 317(4), 318 (4), 61(2)(a) के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।


थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल बैंक को नोटिस देकर इन सभी 111 खातेदार धारकों की केवाईसी मांगी गई है, जिसके तहत इन खातेदार धारकों की पैन कार्ड आधार कार्ड एवं निवास पता सहित मूल दस्तावेज मांगे गए हैं।

कांग्रेस में होता है कास्टिंग काउच, महिला नेत्री के आरोप से पार्टी में हड़कंप, दिखाया बाहर का रास्ता
Trinayan App Theft Case Durg : Trinayan App की मदद से खुला चोरी का राज़, एक महिला गिरफ्तार
Arun Pannalal : भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बढ़ी मुश्किलें, जमानत खारिज होने के बाद जेल भेजे गए अरुण पन्नालाल
Marwahi Crime News : बुआ के बेटे ने 10 साल के बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर हत्या कर फांसी का रूप दिया
Bastar Weapon Case : बस्तर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना
Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना

मछली पालन (Fisheries Subsidy Chhattisgarh)  शुरू करने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?