CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी सरकार का छात्रों को तोहफा: घर से 5 KM दूर स्कूल जाने पर मिलेंगे ₹6000 सालाना, बुंदेलखंड और सोनभद्र से शुरुआत!

यूपी सरकार का छात्रों को तोहफा: घर से 5 KM दूर स्कूल जाने पर मिलेंगे ₹6000 सालाना, बुंदेलखंड और सोनभद्र से शुरुआत!

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जुलाई अगर आपके बच्चे का स्कूल घर से 5 किलोमीटर या उससे ज्यादा दूर है, तो अब यूपी सरकार आपको ₹6000 सालाना यात्रा भत्ता देगी. इसका मकसद है दूर-दराज के छात्रों को स्कूल तक आसानी से पहुंचाना और उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाना. सरकार की नई योजना से हजारों बच्चों का सफर आसान हो जाएगा.किन जिलों के छात्र होंगे इस योजना के पात्र?

यह योजना बुंदेलखंड और सोनभद्र के छात्रों के लिए शुरू की गई है. जिन जिलों में ये योजना लागू होगी-झांसी, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा और सोनभद्र. इस योजना का लाभ कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगा. जो सरकारी माध्यमिक विद्यालय से 5 KM या उससे ज्यादा दूरी पर रहते हैं. इसके साथ ही इस योजना का लाभ लेने के लिए यह भी नियम है कि इस योजना का लाभ सिर्फ उन बच्चों को ही मिलेगी जिनकी स्कूल में उपस्थिति नियमित है.पैसा कैसे मिलेगा?सरकार सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए पैसे भेजेगी. पहली किस्त 5 सितंबर तक मिल सकती हैइस साल से ही योजना लागू हो रही है.छात्राओं को भी मिलेगा फायदाPM श्री योजना के तहत चुने गए 146 सरकारी स्कूलों की छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा.

इससे ग्रामीण और वंचित परिवारों की बेटियों को स्कूल तक पहुंचने में मदद मिलेगी.कैसे करें योजना के लिए आवेदन छात्र को एक घोषणा पत्र (फॉर्म) भरना होगा जिसमें यह बताएंगे कि उनके घर से 5 किलोमीटर के अंदर कोई सरकारी माध्यमिक स्कूल नहीं है.गांव में प्रधान और स्कूल के प्रिंसिपल इस फॉर्म को सत्यापित करेंगे, शहरों में स्थानीय पार्षद इसकी पुष्टि करेंगे. फिर छात्र को भत्ता मिलना शुरू हो जाएगायोजना का लाभ लेने के लिए क्या है

शर्त इस योजना का लाभ लेने के लिए स्कूल की उपस्थिति में कम से कम 10% की बढ़ोतरी दिखानी होगी. इससे छात्र स्कूल आने के लिए प्रेरित होंगे और पढ़ाई में भी सुधार होगा.कितने छात्रों को मिलेगा फायदा?बुंदेलखंड और सोनभद्र के लगभग 24,000 छात्रों को मिलेगा लाभ. PM श्री स्कूलों की 4,000 से ज़्यादा छात्राओं को भी यात्रा भत्ता मिलेगा.

कार चालक को अचानक आया हार्ट अटैक, 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर हो गई मौत
सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली: अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने जब्त की बंदूक..
Patna Metro Property Investment: 5 साल में 50% तक बढ़ सकती है प्रॉपर्टी वैल्यू
Girlfriend Murder Case : दोस्ती तोड़ने पर प्रेमिका की गला रेतकर हत्या
खालिस्तान बनाने चले थे, पार्टी तक नहीं रही, कनाडा चुनाव में जगमीत सिंह का सूपड़ा साफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Lal Maidan
Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

तहसील स्तर पर हुई संयुक्त स्थल जांच में…

Rahul Bansal Bribery Allegation
Rahul Bansal Bribery Allegation : 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, IPS के खिलाफ जांच तेज

Rahul Bansal Bribery Allegation : मामला न्यायालय में…

Purandar Mishra Controversial Statement
Purandar Mishra Controversial Statement : राहुल गांधी पर विवादित बयान, ‘ब्रश’ वाली टिप्पणी से गरमाई सियासत

Purandar Mishra Controversial Statement : भाजपा विधायक ने…

Raipur Tiranga Run
Raipur Tiranga Run : हाथों में तिरंगा लेकर दौड़े शहरवासी

Raipur Tiranga Run : स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : बकाया पानी बिल पर निगम सख्त, रहेजा बिल्डर्स के 3 बल्क नल कनेक्शन काटे

रायपुर में बकाया पानी बिल को लेकर नगर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?