CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vande Bharat Maintenance Shed : दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वंदे भारत शेड का उद्घाटन और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

Vande Bharat Maintenance Shed : दौरे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वंदे भारत शेड का उद्घाटन और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

By Newsdesk Admin
12/09/2025
Share
Vande Bharat Maintenance Shed
Vande Bharat Maintenance Shed

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आज एक दिवसीय दौरे पर जयपुर (Vande Bharat Maintenance Shed) पहुंचे।

वैष्णव गुरुवार को सुबह स्पेशल ट्रेन से रेवाड़ी-खातीपुरा रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए खातीपुरा स्टेशन पहुंचे। रेल मंत्री ने खातीपुरा स्टेशन में बन रहे ट्रेन मेंटिनेंस शेड के मॉडल का अवलोकन किया।

इस दौरान माननीय मंत्री जी के साथ मती मंजू शर्मा, सांसद/जयपुर और  गोपाल शर्मा, विधायक (सिविल लाइंस) भी उपस्थित रहे। मीडिया से वार्ता के दौरान रेल मंत्री ने खातीपुरा मेंटेनेंस शेड की विस्तृत जानकारी दी।

रेल मंत्री ने वंदे भारत (Vande Bharat Maintenance Shed) सहित अन्य ट्रेनों की अनुरक्षण के लिए कोच केयर कंपलेक्स जयपुर में अनुरक्षण सुविधाओं के विस्तार हेतु नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया।

उन्होंने शेड में बने 4 टियर प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि के अंतर्गत कोच में किए गए टॉयलेट मॉडीफेशन और ब्रेक वान में किए गए मॉडीफेशन का निरीक्षण किया।

रेल मंत्री ने इसके पश्चात अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किये जा रहे जयपुर स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया।

 उन्होंने निर्माण कार्य की भव्यता की प्रशंसा की और कहा कि –

यह पूरे जयपुर के लिए गौरव का बात है कि स्टेशन के सेकंड एंट्री के पुनर्निर्माण का कार्य बहुत तेजी से और सुचारू रूप से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बीकानेर-दिल्ली और जोधपुर- दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। साथ ही जैसलमेर और दिल्ली के मध्य भी एक ओवरनाइट ट्रेन का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने जयपुर वासियों, मीडिया प्रतिनिधियों और जन प्रतिनिधियों से कहा कि वे आपस में इस बात पर विचार करें कि जयपुर के आसपास के स्टेशनों के नाम में जयपुर शब्द को जोड़ा जाए जैसे गांधीनगर में जयपुर गांधीनगर, खातीपुरा को जयपुर खातीपुरा के रूप में नामकरण किया जाए। इस प्रस्ताव को अपने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से केंद्र में भिजवाएं।

साथ ही  अश्विनी वैष्णव ने सीमावर्ती क्षेत्रों (Vande Bharat Maintenance Shed) में रेल नेटवर्क को और मज़बूत बनाने की बात कही।

उन्होंने शहर के रेल फाटकों को समाप्त करने की योजना के तहत अंडरपास और रोड ओवर ब्रिज बनाने के लिए भी दिशा निर्देश प्रदान किए।  

अश्विनी वैष्णव, स्टेशन पर कार्य कर रहे कार्मिकों से संवाद भी किया। उन्होंने जयपुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश की बिल्डिंग के कार्य भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जयपुर स्टेशन के निरीक्षण के बाद रेल मंत्री जयपुर के उपनगरीय स्टेशन गांधीनगर जयपुर पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया व दिशा निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि –

जिस तरह जयपुर की अपनी एक स्थापत्य कला और आर्किटेक्चर है उस हेरिटेज को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है।

गांधीनगर जयपुर के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस कार्य का शिलान्यास किया है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री के साथ अमिताभ, महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे,  रवि जैन/मंडल रेल प्रबंधक, जयपुर, सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय और जयपुर मंडल के अधिकारी, उपस्थित रहे।
बड़ी सर्जरी : 36 गढ़ में 41 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी
CG News “रक्षाबंधन” पर सामान्य अवकाश के स्थान पर अब सार्वजनिक अवकाश घोषित, शासकीय आदेश जारी
बगैर अनुमति भिलाई के गार्डन से कितने हरे भरे पेड़ काटे गए, संबंधितों पर क्या हुई कार्रवाई…?, MLA रिकेश सेन के सवाल पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दी यह जानकारी
Ram Statue Goa : भगवान राम की दुनिया की सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण आज
आगरा में डबल मर्डर, पहले धारदार हथियार से मारा; फिर खेत में फेंक दी 2 दोस्तों की लाश

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Baaz
Operation Baaz :  ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर…

Illegal Liquor
Illegal Liquor :  दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की दबिश, 433 पाव देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर…

Knife Attack
Knife Attack :  कसडोल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, जान से मारने की धमकी देकर किया हमला; कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम…

Firecracker Safety
Firecracker Safety : आसमान में जाने के बजाय जमीन पर बरसने लगी आग, मुंगेली में पटाखे की गुणवत्ता पर उठे सवाल

त्योहार पर आतिशबाजी के लिए खरीदा गया पटाखा…

Diwali Celebration
Diwali Celebration :  जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, मिठाई और पटाखे बांटकर मनाई दीपावली

दीपावली की खुशियां उस वक्त और खास हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?