CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मरीज को झाड़ी में फेंककर भाग गए एंबुलेंसकर्मी, मौत 🛑 बोला – “अस्पताल के सर ने ही कहा था”

मरीज को झाड़ी में फेंककर भाग गए एंबुलेंसकर्मी, मौत 🛑 बोला – “अस्पताल के सर ने ही कहा था”

By Newsdesk Admin
15/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 नवंबर। एंबुलेंस कर्मियों ने एक मरीज को झाड़ी में फेंका और चले गए जिससे मरीज की मौत भी हो गई। असिस्टेंट चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि बिहार के औरंगाबाद से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एंबुलेंस से एक मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी बीच एंबुलेंस कर्मचारियों ने मरीज को वाहन से निकालकर झाड़ी में फेंक दिया और चले गए। इस घटना में मरीज की मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों की शव पर नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार किसी हादसे में जख्मी होने के बाद एक शख्स को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस के ड्राइवर, स्ट्रेचरमैन और एक और कर्मी को मरीज को हायर सेंटर पहुंचाने का जिम्मा सौंपा। एंबुलेंस कर्मी और स्ट्रेचरमैन गाड़ी में मरीज को लेकर हायर सेंटर के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही मरीज को झाड़ी में फेंक दिया और वहां से चले गए। पुलिस ने एंबुलेंस के साथ जा रहे कर्मी हरेंद्र कुमार और स्ट्रेचरमैन सुरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एंबुलेंस के ड्राइवर की तलाश में जुटी है। पूछताछ में आरोपी हरेंद्र कुमार और स्ट्रेचरमैन सुरंजन कुमार ने अस्पताल प्रबंधन पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों ने पुलिस को बताया है कि‌ अस्पताल के डीएस आशुतोष कुमार सर ने ही उन्हें मरीज को सड़क किनारे छोड़ने के लिए कहा था।

पुलिस ने बताया कि मरीज का शव दो दिन पहले झाड़ी में मिला था। सदर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला गया। स्ट्रेचरमैन उक्त मरीज को एंबुलेंस में लादता नजर आया है। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। असिस्टेंट चीफ मेडिकल ऑफिसर (एसीएमओ) के किशोर कुमार ने कहा कि यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है। पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

POCSO Case : शादी का भरोसा देकर ले गया साथ, अदालत के फैसले ने तय कर दी लंबी सजा
मुंबई में दही हांडी रिहर्सल के दौरान दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत
Big Breaking : नियम विरुद्ध अपात्रों को पट्टा बांटने वाले ADM और SDM का निलंबन आदेश जारी, 71 अपात्रों को कृषि भूमि पट्टा आबंटन का मामला गरमाया, जोन कमिश्नर की जांच जारी
राज्य महिला आयोग की बैठक में डॉ किरणमयी के निर्देश पर न्यायपीठ का हुआ गठन, संभाग स्तरीय सदस्यों को सौंपा कार्यभार, देखिए किन्हें मिली जवाबदेही
Surguja lovers commit suicide : प्रेम कहानी का दुखद अंत, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

Dhan Kharidi Kendra : इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, खुलेंगे 5 नए धान उपार्जन केंद्र
Dhan Kharidi Kendra : इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, खुलेंगे 5 नए धान उपार्जन केंद्र

किसानों को धान बेचने के लिए अब लंबी…

Ganesh Murti Raipur : आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
Ganesh Murti Raipur : आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?