CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

By Newsdesk Admin
30/06/2026
Share
Aadhaar App
Aadhaar App

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार धारकों के लिए बड़ा बदलाव लागू हो गया है। (Aadhaar App) को बढ़ावा देते हुए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने 30 जून से mAadhaar ऐप को आधिकारिक रूप से बंद (रिटायर) कर दिया है। अब आधार से जुड़ी सभी डिजिटल सेवाओं के लिए यूजर्स को नए (Aadhaar App) का उपयोग करना होगा। UIDAI के अनुसार नया ऐप पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आधुनिक और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया गया है।

Contents
    • यूजर्स को मिलेगा अधिक सुरक्षित और स्मार्ट अनुभव
    • नए Aadhaar App में मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं
  • ऐसे डाउनलोड करें नया Aadhaar App

यूजर्स को मिलेगा अधिक सुरक्षित और स्मार्ट अनुभव

UIDAI के मुताबिक (Aadhaar App) को डिजिटल पहचान को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। नया ऐप यूजर्स की प्राइवेसी को प्राथमिकता देता है और स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल आधार सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके जरिए आधार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं अब एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से प्राप्त की जा सकेंगी।

नए Aadhaar App में मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

नए (Aadhaar App) में आधार धारकों को पता (Address) और मोबाइल नंबर अपडेट करने, ई-आधार डाउनलोड करने, QR कोड के माध्यम से आधार विवरण सुरक्षित तरीके से साझा करने तथा आधार सेवा केंद्र के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

इसके अलावा यूजर्स QR आधारित डिजिटल कॉन्टैक्ट कार्ड शेयर कर सकेंगे और आधार अपडेट से संबंधित अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस भी ऐप के माध्यम से आसानी से ट्रैक कर पाएंगे। UIDAI का कहना है कि इन सुविधाओं से आधार सेवाएं पहले से अधिक सरल और सुरक्षित होंगी।

ऐसे डाउनलोड करें नया Aadhaar App

एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपयोगकर्ता (Aadhaar App) को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड 9.0 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स को सपोर्ट करता है। UIDAI ने सभी mAadhaar यूजर्स से जल्द से जल्द नए ऐप पर माइग्रेट होने की अपील की है, ताकि आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

जया किशोरी का बड़ा बयान: गणेशोत्सव में होने चाहिए DJ मुक्त पंडाल
सशस्त्र बल के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच जारी
PM Jan Dhan Yojana : पीएम जन-धन योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी : मोदी
HPCL Job Vacancy 🟦 2 लाख से ज्यादा हर महीने सैलरी का चांस 🟩 हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली है बंपर वैकेंसी 🟧 ऐसे करें आनलाईन आवेदन
भिलाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विजयवर्गीय का भव्य स्वागत, कहा – “पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता जनता महसूस कर रही है”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Success Story
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

सीजी भास्कर, 30 जून :  बदलते दौर में…

Bastar Police Transfer
Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन

सीजी भास्कर, 30 जून। बस्तर संभाग में लंबे…

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

Jashpur Tourism
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana
Atal Utkrisht Shiksha Yojana : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 30 जून। श्रमिक परिवारों के बच्चों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?