CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सबसे पहले महाकाल मंदिर में होगा होली का दहन, आरती का बदला समय: नई गाइडलाइन जारी

सबसे पहले महाकाल मंदिर में होगा होली का दहन, आरती का बदला समय: नई गाइडलाइन जारी

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

सीजी भास्कर 10 मार्च कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में सबसे पहले होलिका दहन किए जाने के साथ ही इस उत्सव की शुरुआत धूमधाम से होती है, यह उत्सव इसलिए भी महत्वपूर्ण है. क्योंकि इस उत्सव के साथ ही बाबा महाकाल के मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में बदलाव होता है और बाबा महाकाल गर्म जल के स्थान पर ठंडे जल से स्नान करना शुरू कर देते हैं.

महाकालेश्वर मंदिर में होली पर्व को लेकर विशेष तैयारी जारी है.इस भस्म आरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश को जहां सीमित कर दिया गया है. वहीं, यह गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है कि होली पर सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान गुलाल का उपयोग कम से कम हो और यह गुलाल भी प्राकृतिक उत्पादों से तैयार होने के साथ ही श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के माध्यम से ही पुजारियों तक पहुंचे. विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह ही इस वर्ष भी सबसे पहले फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र में होलिका दहन किया जाएगा.

पिछले साल हो गया था हादसाइस दौरान मंदिर के पुजारी होलिका का पूजन अर्चन करने के साथ ही पूर्ण विधि विधान के साथ होली का उत्सव मनाएंगे और इसके अगले दिन 14 मार्च को सुबह 4 बजे फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर बाबा महाकाल को भस्म आरती में गुलाल अर्पित किया जाएगा. याद रहे कि पिछले वर्ष होली पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में एक बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें अचानक लगी आग के कारण कई पुजारी झुलस गए थे और एक की मौत भी हो गई थी.

होली को लेकर गाइडलाइन जारीइस साल प्रशासन ने इस प्रकार की घटना की कोई पुनरावृत्ति ना हो इसको देखते हुए गाइडलाइन जारी की है. श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस साल होली पर सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में सीमित मात्रा में ही श्रद्धालुओं को एंट्री दी जाएगी. मंदिर के कर्मचारी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे की गुलाल का उपयोग कम से कम हो साथ ही पुजारियों को भी प्राकृतिक उत्पादों से तैयार हर्बल गुलाल मंदिर समिति के द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी.महाकाल अब ठंडे जल से करेंगे स्नानऐसा माना जाता है कि चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि से गर्मी की शुरुआत हो जाती है.

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी इसी दिन से बाबा महाकाल को ठंडे जल से स्नान करवाया जाता है. श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल को गर्म और ठंडे जल से स्नान करने की परंपरा में वर्ष में दो बार बदलाव किया जाता है. इस साल भी क्षेत्र कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि 15 मार्च से बाबा महाकाल ठंडे जल से स्नान करेंगे.आरती के समय में हुआ बदलावइसके साथ ही मंदिर में प्रतिदिन होने वाली आरतियों के समय में भी बदलाव होगा. अभी भस्म आरती प्रतिदिन सुबह 4 बजे होती है. जिसके समय मे कोई बदलाव नही होगा, लेकिन उसके बाद होने वाली बाल भोग आरती अब 7.30 के स्थान पर सुबह 7:00 बजे, भोग आरती सुबह 10.30 के स्थान पर सुबह 10 बजे, संध्या पूजन शाम 5 बजे और संध्या आरती शाम 7 बजे के साथ शयन आरती रात 10:30 बजे होगी.

Shilpa Shetty Pub Case : बेंगलुरु में देर रात खुला पब बना मुसीबत, शिल्पा शेट्टी से जुड़े बैस्टियन समेत दो ठिकानों पर केस दर्ज
Lover committed suicide by hanging : सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर धोखे का आरोप
हमें इसके बारे में जानकारी ही नहीं थी… राहुल गांधी के संविधान सुरक्षा सम्मेलन में आए लोगों ने कहा
Rahul Gandhi Punjab विवाद : “भारत में हूं तो प्रोटेक्ट क्यों नहीं कर पा रहे?” पुलिस से बहस
Amit Shah Message : Amit Shah का सख्त संदेश माओवादियों को, सीजफायर नहीं होगा, हथियार डालकर करें आत्मसमर्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?