CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मां वैष्णो देवी दर्शन 🟠 18 जून से शुरू होंगी नई सुविधाएं 🟢 ऐसे करें हेलीकॉप्‍टर बुकिंग

मां वैष्णो देवी दर्शन 🟠 18 जून से शुरू होंगी नई सुविधाएं 🟢 ऐसे करें हेलीकॉप्‍टर बुकिंग

By Newsdesk Admin
13/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 जून। वैष्‍णो देवी के भक्तों के लिए अच्‍छी खबर है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से ऐलान किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 18 जून से विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें लोग जम्मू से वैष्‍णो देवी तक जा सकेंगे। अब तक हेलीकॉप्‍टर की सेवाएं कटरा से सांझीछत तक ही थी, जबकि अब लोग मंदिर के काफी करीब तक हेलीकॉप्‍टर से पहुंच पाएंगे। यह फैसला अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना करने का अवसर देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत किया गया है। हेलीकॉप्टर सेवा के लिए श्रद्धालुओं को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करना होगा।

पैकेज में दी जाएंगी ये सुविधाएं
जम्मू से वैष्णो देवी हेलीकॉप्टर पैकेज में श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर सुविधा के अलावा कई अन्य सुविधाएं देने का भी ऐलान किया गया है। इस पैकेज में श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार की सुविधा, दर्शनों में प्राथमिकता, भैरो घाटी रोपवे सुविधा सहित रिफ्रेशमेंट और प्रसाद भी दिया जाएगा। इसके अलावा, अगले दिन वापसी का पैकेज बुक करने वाले श्रद्धालुओं को विशेष पूजा-आरती और भवन में रुकने की सुविधा भी दी जाएगी।

बुकिंग चार्ज
श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अगर उसी दिन श्रद्धालुओं को वापस आना हो तो 35 हजार रुपए प्रति श्रद्धालु का भुगतान करना होगा. लेकिन अगर श्रद्धालु रात गुजार कर अगले दिन वापस आना चाहते हैं तो प्रति श्रद्धालु 60 हजार रुपए का भुगतान करना होगा.

कैसे करें बुकिंग ?

इन दोनों पैकेजों को बुक कराने की सुविधा अधिकारिक वैबसाइट (https://online.maavaishnodevi.org/) से 18 जून से श्रद्धालु करा सकेंगे. इसके लिए आपको पहले -हेलीकॉप्टर सेवाएं- ऑप्शन पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन करना होगा. लेकिन अगर आपके पास पहले से अकाउंट है तो आपको केवल लॉगिन करना होगा। इसके बाद डेट, यात्रियों की संख्या, समय चुनना होगा। डिटेल भरने के बाद पेमेंट करना होगा। आपका ई‍-टिकट आपके मेल पर प्राप्‍त होगा।

Maoist Ceasefire Announcement : संघर्ष विराम की घोषणा से माओवादी संगठन में गहराई दरार, केंद्रीय समिति ने किया खारिज
Mahatari Sadan CG Scheme : अब ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण, 100 करोड़ की योजना से गांवों में महिला सशक्तिकरण को रफ्तार
Congressmen were stopped : अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, जगदलपुर में जमकर नारेबाजी
Cooperative Bank Scam: 6 समितियों के खातों से 10 करोड़ की निकासी, अब EOW करेगी परत-दर-परत जांच
दो महीने बाकी, फिर भी ट्रेनों में ‘No Room’ – अब कैसे मिलेगा टिकट..?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

Esha Deol returns to the big screen : हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘घूंघट’ में धमाकेदार वापसी

सीजी भास्कर, 08 जून। लंबे समय बाद अभिनेत्री…

Shilpa Shetty Birthday : 51वें जन्मदिन पर क्या मिला ऐसा खास संदेश, जिसे सुन भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी

सीजी भास्कर, 08 जून। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के…

OP Choudhary : सरगुजा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की दो टूक, जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री…

CBSE 12th re-evaluation portal closed : कई छात्र आवेदन से वंचित

सीजी भास्कर, 08 जून। CBSE 12वीं की कॉपियों…

You Might Also Like

LOC Crossing Incident
देश-दुनिया

LOC Crossing Incident : घरेलू विवाद बना सीमा पार करने की वजह, पिता से झगड़े के बाद एलओसी लांघकर भारत पहुंची पाकिस्तानी महिला

18/12/2025
RTE Admission
छत्तीसगढ़शिक्षा

RTE Admission : कल से निजी स्कूलों में फिर शुरू होंगे आरटीई प्रवेश, संगठन ने लिया बड़ा फैसला

17/05/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डरोजगारसरकारी नौकरी/ Govt Job

BHEL में निकली शानदार नौकरी, 12.63 लाख तक सालाना सैलरी का मौका; जानें चयन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

08/06/2026
Law Officers Appointment
छत्तीसगढ़

Law Officers Appointment : महाधिवक्ता कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 49 विधि अधिकारियों की नई नियुक्ति

25/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?