CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर बढ़ा कदम! सीएम साय ने किया ‘पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान’, मेधावी छात्रों और स्कूलों को नवाजा

विकसित छत्तीसगढ़’ की ओर बढ़ा कदम! सीएम साय ने किया ‘पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान’, मेधावी छात्रों और स्कूलों को नवाजा

By Newsdesk Admin
13/07/2025
Share

सीजी भास्कर 13 जुलाई मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित पीएसवाय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में विभिन्न विधाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित शिक्षकों, विद्यार्थियों और संस्थाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र सेवा का मार्ग है।

शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है, और यही किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव होती है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल आधार शिक्षा ही है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और बीते वर्षों में राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। जहां पहले प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, आज वहां 15 से अधिक मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। साथ ही, आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान भी राज्य में कार्यरत हैं। गांव-गांव में स्कूल खोले गए हैं, और बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप महाविद्यालयों की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे समय में कई गांवों के बच्चों के लिए केवल एक स्कूल होता था। मुझे याद है कि मैंने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दूसरे गांव में दी थी, क्योंकि हमारे गांव में परीक्षा केंद्र नहीं था। आज छत्तीसगढ़ में छात्रों के लिए असीम अवसर मौजूद हैं और प्रत्येक बच्चे को इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ना चाहिए।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में निरंतर अग्रसर है, और इसी संकल्प को लेकर हम विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में भी तेज़ गति से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश ने वैश्विक स्तर पर सम्मान प्राप्त किया है और भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।साय ने कहा कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत छत्तीसगढ़ में शिक्षा अब स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध हो रही है। बस्तर जैसे क्षेत्रों में अब स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई करवाई जा रही है, और प्रदेश में मेडिकल की शिक्षा भी हिंदी में दी जा रही है।रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संस्था द्वारा सम्मानित प्रतिभावान छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में इन बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में हमारे युवाओं का योगदान निर्णायक सिद्ध होगा।विधायक धरमलाल कौशिक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य न केवल प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करना है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रतिभाओं को भी एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न भाषाओं में पारंगत बनाने की दिशा में ठोस कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की भी सराहना की।

Contact Connect to Act Blood Donation Camp: भिलाई में 15वां रक्तदान शिविर, 105 यूनिट रक्त एकत्र
CG Binjori Bear Panic : आधी रात को जंगल से निकले खूंखार भालू ने बस्ती में मचाया कोहराम
Kidnapping Case Raigarh : दिनदहाड़े उठा ले गए युवक को, गांव के बाहर बेरहमी से पीटा, मोबाइल लूटकर छोड़ गए – पुलिस ने दबोचे आरोपी
Midnight horror attack: कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर
Mahagathbandhan Election Campaign: बिहार चुनाव में कांग्रेस उतारेगी UP संगठन की पूरी टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP New Team 2026 : बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान; वसुंधरा, राम माधव और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
BJP New Team 2026 : बीजेपी में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान; वसुंधरा, राम माधव और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। राष्ट्रीय…

BJP New Team
BJP New Team : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ का दबदबा, रूप कुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : रायगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 395 लीटर महुआ शराब जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस…

Rapido Driver
Rapido Driver : रायपुर में रेपिडो चालक की करतूत, महिला का बैग लेकर फरार; रास्ते में दिखा तो गली बदलकर भागा

राजधानी रायपुर में ऑनलाइन बाइक बुक कर घर…

Railway Bribery Case : रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी
Railway Bribery Case : रेलवे के सीनियर DME और बिचौलिया रिश्वत लेते गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (Railway Bribery Case) भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?