CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Farm Machinery Bank : किसानों के लिए वरदान बनी योजना, खेती में बढ़ी आमदनी, बैंक ऋण भी हुआ पूरा

Farm Machinery Bank : किसानों के लिए वरदान बनी योजना, खेती में बढ़ी आमदनी, बैंक ऋण भी हुआ पूरा

By Newsdesk Admin
07/10/2025
Share
Farm Machinery Bank
Farm Machinery Bank

सीजी भास्कर, 07 अक्टूबर। हायर सेकंडरी तक शिक्षित 42 वर्षीय वीरेन्द्र बघेल के पास खेती का रकबा 3 एकड़ है। पहले वह परंपरागत तकनीक से कृषि कार्य करते थे, जिससे सालाना दो लाख रुपये से अधिक की आय नहीं हो पाती थी। पारंपरिक तकनीक से कृषि कार्य करने पर उत्पादन लागत अधिक और मुनाफा कम होता था, साथ ही समय पर कार्य पूरा न होने से कई बार फसल भी प्रभावित हो जाती थी। लेकिन फार्म मशीनरी बैंक (Farm Machinery Bank) की मदद से अब उनका कृषि कार्य पूरी तरह आधुनिक हो गया है।

फार्म मशीनरी बैंक (Farm Machinery Bank) के जरिये पिछले 13 महीनों में मशीनों के किराए से लगभग 10 लाख रुपये की आय हुई। इसमें डीजल और मरम्मत पर चार लाख रुपये खर्च हुए और लगभग छह लाख रुपये का शुद्ध लाभ मिला। इसी आय से उन्होंने ढाई लाख रुपये से अधिक का बैंक ऋण चुका दिया। वीरेन्द्र का कहना है कि फार्म मशीनरी बैंक (Farm Machinery Bank) से हुई आय ने उनके परिवार में आर्थिक स्थिरता और खुशहाली लाई है।

कोण्डागांव जिले के बकावण्ड तहसील के ग्राम कचनार निवासी वीरेन्द्र बघेल ने शासन की योजना से लाभ लेकर कृषि यंत्र सेवा केंद्र शुरू किया है। इस केंद्र के माध्यम से वे आसपास के किसानों को कृषि कार्यों के लिए किराए पर उपकरण उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे क्षेत्र के किसानों को खेती में सहूलियत फार्म मशीनरी बैंक (Farm Machinery Bank) से मिल रही है और वे भी उन्नत तकनीक से कृषि कार्य कर पा रहे हैं।

वीरेन्द्र बताते हैं कि उन्होंने कृषि अभियांत्रिकी विभाग के संपर्क में आकर, कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक कम्पोनेंट-04 के तहत कृषि यंत्र सेवा केंद्र की स्थापना की। इसके लिए बैंक ऋण से दो ट्रैक्टर, एक कल्टीवेटर, एक थ्रेसर, एक रिपर, एक रोटावेटर, एक सीड ड्रिल और एक स्प्रेयर खरीदा गया। इन उपकरणों की कुल लागत 25 लाख 17 हजार रुपये थी, जिसमें राज्य शासन की ओर से 10 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया।

वीरेन्द्र बघेल बताते हैं कि इस योजना के माध्यम से वे अब आधुनिक तकनीक से खेती कर रहे हैं और मुनाफा भी पहले से कई गुना बढ़ गया है। उनके क्षेत्र के कुदालगांव, कचनार, बोरपदर, मेटावाड़ा, भिरलीगा और चोलनार जैसे गांवों के करीब 365 किसान फार्म मशीनरी बैंक से उपकरण किराये पर लेकर खेती कर रहे हैं। इससे किसानों की खरीफ और रबी फसल की तैयारी समय पर और प्रभावी तरीके से हो रही है।

वीरेन्द्र बघेल का कहना है कि फार्म मशीनरी बैंक ने न केवल उनकी बल्कि अन्य लघु और सीमांत किसानों की भी जिंदगी बदली है। आधुनिक कृषि यंत्रों की मदद से किसान अब अधिक उपज, कम लागत और बेहतर मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं।

IPL में पंजाब और बैंगलोर के खिलाड़ियों पर लग रहा दांव, पहुंच गई पुलिस
छत्तीसगढ़ के IT और Food Industry में निवेश करेगा जापान, दौरे से वापस लौटे CM Sai
नशा करना कोई शान की बात नहीं: कार्टून वॉच और समाज कल्याण विभाग की अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता का ऐलान
Police Action : जबरन वसूली की शिकायत पर प्रोविजनल SI निलंबित
Drug Bust Mahasamund: ड्राई फ्रूट और पैकर्स की आड़ में 4.61 करोड़ की नशीली खेप जब्त, 13 गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pakistan Crisis
Pakistan Crisis :  पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक

पाकिस्तान में आतंकवाद और राजनीतिक विरोध के बीच…

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi :  राहुल गांधी की ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी, बोले आपके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त…

Environmental Conservation
Environmental Conservation :  दस साल से हरियाली की मुहिम, मुंगेली की संस्था को राज्यस्तर पर मिला सम्मान

सोसायटी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राज्यस्तरीय…

Supreme Court Hearing
Supreme Court Hearing :  वकीलों की हिरासत और इंटरनेट बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 13 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

Surajpur Double Murder Rape Case
Surajpur Double Murder Rape Case : डबल मर्डर-रेप केस में वैज्ञानिक सबूतों से खुला राज, कुलदीप के झूठे फंसाने के दावे को कोर्ट ने नहीं माना

Surajpur Double Murder Rape Case : मामले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?