सीजी भास्कर, 20 नवंबर। जुआरियों को छुड़ाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा (Mungeli Crime News) डाली और रुपये लूट लिए। मामले में मुंगेली पुलिस ने एक नाबालिग समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से लूटे गए 2500 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस पर किया हमला Mungeli Crime News
घटना 7 नवंबर की रात ग्राम शुक्लाभाठा की है। थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस को गांव में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। इसी दौरान उन्हें छुड़ाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने पुलिस के पास रखे रुपये और जुआ फड़ से जब्त रकम भी लूट ली।
यह भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Theft : बीएसपी से कॉपर केबल वायर चोरी करते दो युवक रंगे हाथों धराए
सात युवक और एक नाबालिग गिरफ्तार
प्रधान आरक्षक मनोज साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 156/2026 दर्ज कर जांच (Mungeli Crime News) शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दबिश देकर शैलेन्द्र उर्फ मुच्चु गबेल, प्यारे लाल साहू, गोविंद गबेल, उमेश उर्फ चन्द्रकुमार गबेल, खोमप्रसाद गबेल, शिवप्रसाद गबेल, कमलेश कुमार साहू और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें : Bhilai Police Checking : भिलाई के अटल आवास में पुलिस की तड़के दबिश, फरार वारंटी गिरफ्तार, बिना नंबर की दो बाइक की हुई जांच
पुलिस ने शैलेन्द्र से 1500 और गोविंद से 1000 रुपये बरामद (Mungeli Crime News) किए हैं। सभी आरोपियों को 17 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
खबरें और भी हैं : Bhilai Crime News : पान ठेले पर विवाद के बाद सरेआम मारपीट से आहत अधेड़ ने दी थी जान, चार महिलाओं समेत 5 पड़ोसी गिरफ्तार
रिपोर्टर – मनुराज सिंह


