11.2 किग्रा कॉपर वायर बरामद, दोनों स्टेशन मरोदा के निवासी
सीजी भास्कर, 19 नवंबर। भिलाई स्टील प्लांट परिसर के भीतर घुसकर कीमती कॉपर केबल वायर चोरी करने वाले दो शातिर युवकों को सुरक्षा बलों ने रंगे हाथों पकड़ (Bhilai Steel Plant Theft) लिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की सतर्कता और भिलाई भट्ठी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया 11.2 किलोग्राम कॉपर केबल वायर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rain Alert : चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को बारिश का अलर्ट
मरोदा रेलवे गेट के पास सीआईएसएफ के हत्थे चढ़े आरोपी Bhilai Steel Plant Theft
जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को दोनों युवक भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-03 स्थित कोयला क्षेत्र के पास चोरी की नीयत से दाखिल (Bhilai Steel Plant Theft) हुए थे। वहां से कॉपर केबल वायर के टुकड़े काटकर और समेटकर वे संयंत्र से बाहर निकलने की फिराक में थे।
इसी दौरान मरोदा रेलवे गेट के पास तैनात CISF के जवानों की नजर उन पर पड़ी। संदेह के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से चोरी का भारी मात्रा में कॉपर वायर बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : Raigarh Expired Flour Raid : रायगढ़ में 3 ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील, एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां
भिलाई भट्ठी पुलिस ने की गिरफ्तारी की कार्रवाई
सीआईएसएफ इकाई बीएसपी भिलाई की ओर से घटना की लिखित रिपोर्ट थाना भिलाई भट्ठी में दर्ज (Bhilai Steel Plant Theft) कराई गई। पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने प्लांट के भीतर घुसकर कॉपर वायर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।
भट्ठी थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चंदन बाग (20 वर्ष) निवासी शंकर पारा स्टेशन मरोदा थाना नेवई दुर्ग तथा तामेश्वर निहाल (20 वर्ष) निवासी शंकर पारा स्टेशन मरोदा दुर्ग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Durg Minister Yadav Murder Case : दुर्ग मंत्री यादव हत्याकांड में चारों आरोपियों को आजीवन कारावास


